Bollywood:‘भूत बंगला’ में वधुसुर कौन? क्लाइमैक्स में अक्षय कुमार का डबल ट्विस्ट

निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज होते ही अपने सबसे बड़े सस्पेंस को लेकर सुर्खियों में है। ट्रेलर से ही ‘वधुसुर’ नाम के खौफनाक विलेन ने दर्शकों के बीच जिज्ञासा पैदा कर दी थी।
‘भूत बंगला’ में वधुसुर कौन? क्लाइमैक्स में अक्षय कुमार का डबल ट्विस्ट

निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज होते ही अपने सबसे बड़े सस्पेंस को लेकर सुर्खियों में है। ट्रेलर से ही ‘वधुसुर’ नाम के खौफनाक विलेन ने दर्शकों के बीच जिज्ञासा पैदा कर दी थी और अब फिल्म के क्लाइमैक्स में इसका चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। मंगलपुर गांव की दुल्हनों को निशाना बनाने वाले इस राक्षसी किरदार की असली पहचान जानकर दर्शक हैरान रह जा रहे हैं क्योंकि कहानी का यह ट्विस्ट पूरी फिल्म का गेम बदल देता है।

‘वधुसुर’ कोई बाहरी ताकत नहीं, बल्कि खुद अक्षय कुमार

फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज यही है कि ‘वधुसुर’ कोई बाहरी ताकत नहीं, बल्कि खुद अक्षय कुमार का ही दूसरा चेहरा है। फिल्म में वह एक ओर ‘अर्जुन आचार्य’ के रूप में हल्के-फुल्के और हास्य से भरपूर किरदार निभाते हैं वहीं दूसरी ओर अपने ही पिता ‘माधव’ के रूप में एक खतरनाक नेगेटिव रोल में नजर आते हैं। कहानी के मुताबिक माधव ही वह व्यक्ति है, जो ‘वधुसुर’ की आसुरी शक्तियों पर काबू पा लेता है और गांव में दहशत का कारण बनता है। पर्दे पर दिखने वाला राक्षसी रूप भले एनिमेटेड हो लेकिन उसकी आत्मा और नियंत्रण पूरी तरह माधव के हाथ में होता है।

ये भी पढ़ें: हेरा फेरी 3 पर फिर ब्रेक! अक्षय बोले- कुछ बातें कैमरे पर नहीं बता सकते, लेकिन सही समय पर जरूर बनेगी फिल्म...

सिर्फ हॉरर नहीं, बल्कि इमोशनल थ्रिलर भी है फिल्म

फिल्म में वामिका गाबी भी डबल रोल में नजर आती हैं जो कहानी को भावनात्मक और रहस्यमयी आयाम देती हैं। वह दो सगी बहनों के किरदार में हैं, जिनमें से एक ‘वधुसुर’ का शिकार बन जाती है। इसके बाद दूसरी बहन बदले और सच की तलाश में खतरनाक रास्ता चुनती है। दोनों किरदारों के बीच का अंतर और उनकी भावनात्मक यात्रा फिल्म को सिर्फ हॉरर नहीं, बल्कि इमोशनल थ्रिलर भी बना देती है।

एक्टर्स की कॉमिक टाइमिंग डर और सस्पेंस के बीच राहत जैसी

फिल्म में तब्बू की मौजूदगी कहानी को गहराई देती है वहीं परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी की कॉमिक टाइमिंग डर और सस्पेंस के बीच राहत का काम करती है। हॉरर और कॉमेडी का यह संतुलन फिल्म को एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज बनाता है, जहां दर्शक एक तरफ डरते हैं तो दूसरी तरफ हंसने पर भी मजबूर होते हैं।

ये भी पढ़ें: Bollywood: दीपिका-श्रद्धा के बाद अब हरनाज का नाम, ‘महावतार’ की कास्टिंग में नया ट्विस्ट

कहानी में डबल रोल और चौंकाने वाला विलेन ट्विस्ट

लगभग दो दशक बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी की है। इससे पहले 2007 में आई भूल भुलैया ने इस जोड़ी को जबरदस्त सफलता दिलाई थी जबकि खट्टा मीठा औसत रही थी। ‘भूत बंगला’ के साथ दोनों ने एक बार फिर यह साबित करने की कोशिश की है कि सस्पेंस, हॉरर और कॉमेडी का उनका फॉर्मूला अब भी दर्शकों को बांधकर रखने की ताकत रखता है, खासकर तब जब कहानी में ऐसा डबल रोल और चौंकाने वाला विलेन ट्विस्ट शामिल हो।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts