Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोजपुर में शादी समारोह के दौरान खूनी संघर्ष : अंधाधुंध फायरिंग में 2 युवकों की मौत, 5 घायल; पुरानी रंजिश से जुड़ा है मामला

Follow on Google News
भोजपुर में शादी समारोह के दौरान खूनी संघर्ष : अंधाधुंध फायरिंग में 2 युवकों की मौत, 5 घायल; पुरानी रंजिश से जुड़ा है मामला
भोजपुर। बिहार के भोजपुर में रविवार देर रात एक शादी समारोह मातम में बदल गया। बारात के दौरान रास्ता देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। मामला गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरपा गांव की है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थार सवार युवकों को बनाया गया निशाना

जानकारी के अनुसार, गांव में किसान सलाहकार कमलेश सिंह की बेटी की शादी में बारात आई थी। उसी दौरान थार गाड़ी से गांव के ही दो युवक राहुल कुमार और लवकुश कुमार शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ता देने के मुद्दे पर बारातियों से बहस हुई। मामला शांत होने ही वाला था कि, अचानक कुछ लोगों ने थार सवार युवकों को टारगेट कर फायरिंग शुरू कर दी।

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राइफल से सात से आठ राउंड गोलियां चलाई गईं। जिसमें राहुल और लवकुश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहुल को सीने के नीचे गोली लगी जबकि लवकुश के चेहरे पर गोली मारकर सिर से पार कर दी गई। फायरिंग में कई लोग घायल हो गए। घायलों में अप्पू कुमार, पंकज कुमार, अक्षय सिंह और दो बच्चे आर्यन उर्फ बिट्टू शामिल हैं। सभी को आरा सदर अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की आशंका

घटना को लेकर पूर्व मुखिया के बेटे बबलू सिंह पर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि, बबलू सिंह को 2022 में गोली मारे जाने के मामले में मृतक राहुल और लवकुश पहले ही जेल जा चुके थे। इस रंजिश को ही इस फायरिंग की वजह माना जा रहा है। गांव में लंबे समय से योजनाओं की गड़बड़ी को लेकर विवाद चल रहा था।

ग्रामीणों ने बीच सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

घटना के बाद लहरपा गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने बीच सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की सूचना पर SP राज और पीरो SDPO अब्बू सैफी मुर्तजा समेत छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, यह बदले की कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। ये भी पढ़ें- झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता : मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts