Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार के भोजपुर में महाकुंभ से लौट रहे 6 लोगों की मौत, आरा में खड़े ट्रक से टकराई कार; झपकी आने से हुआ हादसा

Follow on Google News
बिहार के भोजपुर में महाकुंभ से लौट रहे 6 लोगों की मौत, आरा में खड़े ट्रक से टकराई कार; झपकी आने से हुआ हादसा
भोजपुर। बिहार के भोजपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां आरा में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में महाकुंभ से लौट रहे 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक परिवार के 4 लोग थे, जिनमें दंपती, बेटा और भतीजी शामिल थे। सभी मृतक प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर वापस पटना लौट रहे थे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा 21 फरवरी सुबह पटना से 40 किमी पहले आरा–मोहनिया नेशनल हाईवे पर दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हनगंज बाजार के पास एक कार सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार का एक पहिया 20 फीट दूर पड़ा मिला। सभी शव कार के अंदर फंस गए थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। मृतकों के परिजन के मुताबिक, सभी लोग पटना के रहने वाले थे और महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। लौटते समय कार मृतक का बेटा चला रहा था। उसी दौरान झपकी लगने से कार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई और हादसा हो गया।

हादसे में इनकी हुई मौत

मृतकों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।
  • पटना के जक्कनपुर के संजय कुमार (62)
  • पत्नी करुणा देवी (58)
  • बेटा लाल बाबू सिंह (25)
  • भतीजी प्रियम कुमारी (20)
  • पटना के कुम्हरार निवासी आशा किरण (28)
  • जूही रानी (25)

दो गाड़ियों से गए थे 13 लोग

मृतक संजय कुमार के भाई कौशलेंद्र के मुताबिक, 19 फरवरी को पटना से 13 लोग महाकुंभ जाने के लिए रवाना हुए थे। इनमें से एक बलेनो कार में भाई संजय कुमार, भाभी, उनकी बेटी, भतीजी और 6 लोग थे, जबकि एक स्कॉर्पियो में 7 लोग थे। प्रयागराज से पटना लौटते वक्त, संजय कुमार का बेटा लाल बाबू गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान दुल्हनगंज पेट्रोल पंप के पास लाल बाबू को नींद आ गई, जिससे सड़क हादसा हो गया। यात्रा के दौरान भी लाल बाबू को नींद आने लगी थी, लेकिन हम सभी ने उसे गाड़ी चलाने से कुछ देर के लिए मना किया था। लौटते वक्त यह हादसा हो गया। ये भी पढ़ें- बीकानेर : पैर के पंजों पर लोड बना मौत का कारण! 17 साल की पावर लिफ्टर की जिम में मौत, जानिए कौन सी सावधानियां बरतें
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts