Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में फिल्मी अंदाज में हत्या: भिंड के कांट्रेक्टर को गोलियों से भूना

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने भिंड के कांट्रेक्टर अभितेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस पुरानी रंजिश और बदले की एंगल से जांच कर रही है।
भिंड के कांट्रेक्टर को गोलियों से भूना
संदिग्ध आरोपी

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात फिल्मी अंदाज में हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। रिंग रोड स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने भिंड के कांट्रेक्टर अभितेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर लगातार कार का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही दनादन फायरिंग कर फरार हो गए।घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसीपी पराग सैनी और टीआई राजकुमार यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

और पढ़ें: “जीजा” को भेजे जाते थे वीडियो! हनीट्रैप गैंग विदेश में पढ़ी रेशु कैसे पहुंची हनीट्रैप गैंग तक?

पेट्रोल पंप पर रुकी कार… और शुरू हो गई फायरिंग

पुलिस के मुताबिक गोविंद नगर भिंड निवासी अभितेंद्र सिंह फिलहाल महालक्ष्मी नगर में रहकर ठेकेदारी कर रहा था। गुरुवार रात वह अपने भाई अमन सिंह के साथ कार से जा रहा था। जैसे ही उनकी कार गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर पहुंची, दो बाइक पर सवार बदमाश वहां आ धमके। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बिना कुछ बोले सीधे फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दो गोलियां अभितेंद्र सिंह को लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

और पढ़ें: इंदौर: स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने नगर निगम पर लगाए दिखावे के आरोप

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

प्राथमिक जांच में पुलिस पुरानी दुश्मनी और बदले की भावना को हत्या की वजह मान रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभितेंद्र सिंह खुद एक हत्या के मामले में आरोपी रहा है और करीब सात महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। सूत्रों के मुताबिक जिस युवक की हत्या के मामले में अभितेंद्र आरोपी था, उसके रिश्तेदार लंबे समय से बदला लेने की फिराक में थे। गिरफ्तारी और हमले के डर से ही वह भिंड छोड़कर इंदौर के महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में रह रहा था।

और पढ़ें: Bihar Politics: घर छोड़कर आश्रम में हुए शिफ्ट हुए प्रशांत किशोर, जानिए फैसला के पीछे की वजह

कई संदिग्ध हिरासत में

अमन सिंह राठौड़ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्ध बदमाशों की पहचान कर ली है और कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार दो पुलिस टीमों ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts