Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : भरतपुर में यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 लोगों की मौत; भावनगर से मथुरा जा रहे थे यात्री

Follow on Google News
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : भरतपुर में यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 लोगों की मौत; भावनगर से मथुरा जा रहे थे यात्री
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रेलर ट्रक (भारी सामान ढोने वाला ट्रक) ने बुधवार तड़के एक बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बस में करीब 60 यात्री सवार थे।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, बस गुजरात के भावनगर से चलकर जयपुर और भरतपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही थी। तभी तड़के करीब साढ़े चार बजे राजस्थान के भरतपुर में हादसा हो गया। बस लखनपुर इलाके में अंतरा फ्लाईओवर पर रुकी थी, तभी ट्रेलर ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार पांच पुरुष और छह महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

भावनगर के रहने वाले थे सभी मृतक

मृतकों की पहचान अंतू, नंदराम, लल्लू, भरत, लालजी, उसकी पत्नी मधुबेन, अंबाबेन, कंबुबेन, रामूबेन, अंजूबेन और अरविंद नामक यात्री की पत्नी मधुबेन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक गुजरात के भावनगर जिले के दिहोर के रहने वाले थे।

अशोक गहलोत ने जताया दुख

सड़क हादसे पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,"भरतपुर में गुजरात से धार्मिक यात्रा आए श्रद्धालुओं की बस और ट्रेक की टक्कर में 11 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। पुलिस-प्रशासन मौके पर है एवं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर सभी घायलों को जल्द स्वस्थ करें।"  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts