भारत-पाक मैच के विरोध में शिवसेना विरोध प्रदर्शन:- पुतला फूंका

AI जनरेटेड सारांश
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर शिवसेना द्वारा पूरे देश में मैच का विरोध किया जा रहा हैं । इसी क्रम में इंदौर में भी अब इसका विरोध देखा जा रहा हैं। शहर के रीगल चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला जलाया कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान पर आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उसका पुतला फूंका और भारत सरकार से मांग की कि पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के राजनैतिक , व्यापारिक और खेल संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाएं।
निर्दोष भारतीय नागरिकों की हत्यारा -
शिवसेना के कार्यकर्ताओ का कहना है कि पाकिस्तान वह देश है जो निर्दोष भारतीय नागरिकों की हत्या करता है और भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता है। ऐसे देश के साथ क्रिकेट खेलना शहीदों और पीड़ितों का अपमान है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब एक ओर पाकिस्तान भारतीय सैनिकों और नागरिकों पर हमले कर रहा है, तब उससे ‘गले मिलकर क्रिकेट खेलना’ किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हैं












