Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत आदिवासी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन सितंबर में, विधानसभा चुनाव के लिए बनेगी रणनीति

भारत आदिवासी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 9-10 सितम्बर रतलाम में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ सहित देश भर के कई राज्यों के पार्टी पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Follow on Google News
भारत आदिवासी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन सितंबर में, विधानसभा चुनाव के लिए बनेगी रणनीति
फाइल फोटो

भोपाल। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में मप्र में एक सीट जीतने वाली भारत आदिवासी पार्टी  (BAP) अब आने वाले चुनावों में मालवा-निमाड़ में अब और तैयारी के साथ उतरेगी। यह पार्टी राजस्थान, मप्र और छत्तीसगढ़ में करीब 85 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी आदिवासी वोटर्स पर फोकस करेगी। इसी तैयारियों के लिए पार्टी मप्र में राष्ट्रीय अधिवेशन करने जा रही है।    

राष्ट्रीय अधिवेशन 9 और 10 सितंबर को

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बताया  कि भारत आदिवासी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 9-10 सितम्बर रतलाम में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ सहित देश भर के कई राज्यों के पार्टी पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे जो पार्टी की पिछली गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ आगामी लक्ष्यों और और कार्य योजनाओं पर सामूहिक रूप से ठोस निर्णय लिए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें: डॉ. मोहन यादव कैबिनेट: सिवनी-बालाघाट हाईवे होगा फोरलेन, 3458 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी सड़क

पार्टी का विस्तार, जल, जंगल, जमीन के मुद्दों पर चर्चा

अधिवेशन में भारत आदिवासी पार्टी के विस्तार के साथ आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन, संवैधानिक अधिकार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। मप्र के एक मात्र भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों की प्रभावी रक्षा के लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के रणनीति बनेगी ताकि देश भर भर आदिवासियों दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा हो सके।

आदिवासी समाज को सशक्त बनाने की रणनीति 

राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों तथा आदिवासी समाज को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। भारत आदिवासी पार्टी के विधायक डोडियार ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य आदिवासी एवं वंचित समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर भी पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा विचार विमर्श किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: UPI ने पूरे किए 10 साल, अब 11 देशों में भी हो रहा इस्तेमाल, PM मोदी ने पूछा लोगों से उनका अनुभव

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts