CM भगवंत मान का ऐलान : शहीदी दिवस पर पंजाब में अवकाश, विधानसभा में लगेगी शहीद-ए-आज़म की मूर्ति

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 23 मार्च को शहीदी दिवस के दिन राज्य में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इसके साथ ही विधानसभा सत्र के अंतिम दिन उन्होंने ऐलान किया है कि पंजाब विधानसभा परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगेगी।
भगत सिंह को इस नाम से भी जाना जाता है
23 मार्च 1931 को महान क्रांतिकारी भगत सिंह को फांसी दी गई थी, उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। भगत सिंह को शहीद-ए-आजम भी कहा जाता है। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह के साथ सुखदेव और राजगुरु को भी फांसी पर चढ़ा दिया गया था।शहीद-ए-आजम और बाबा साहेब की लगेगी प्रतिमाएं
सीएम भगवंत मान ने विधानसभा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमाएं लगाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी। महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा भी विधानसभा में लगेगी। कांग्रेस के विधायक प्रताप बाजवा ने महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग की थी।











