Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : धूमधाम के साथ निकली भादो मास की पहली सवारी, राजाधिराज बाबा महाकाल ने चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में दिए दर्शन

Follow on Google News
VIDEO : धूमधाम के साथ निकली भादो मास की पहली सवारी, राजाधिराज बाबा महाकाल ने चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में दिए दर्शन
उज्जैन। सोमवार को धूमधाम के साथ भादो मास की पहली सवारी निकाली गई। राजाधिराज बाबा महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमोलेश्वर स्वरूप में विराजित होकर प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। आज बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को श्री चंद्रशेखर स्वरूप में दर्शन दिए। वहीं 11 सितंबर को शाही सवारी निकाली जाएगी।

महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

सावन और भादो मास में भूत भावन बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। इसी परंपरा के चलते आज भादो मास के पहले सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी निकाली गई। दोपहर 4 बजे मंदिर के सभा मंडप में मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में महापौर मुकेश टटवाल और निगम कमिश्नर रोशन सिंह ने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर पालकी को कांधा देकर महाकाल को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। इस दौरान मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस टुकड़ी द्वारा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

बाबा महाकाल ने चंद्रशेखर स्वरूप में दिए दर्शन

इसके बाद राजाधिराज चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में सवार होकर राजसी ठाठ-बाट के साथ प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। आज बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को श्री चंद्रशेखर स्वरूप में दर्शन दिए। वहीं हाथी पर मन महेश, गरुड़ रथ पर शिव तांडव, नंदी रथ पर उमा महेश, डोल रथ पर होलकर स्टेट के मुखारविंद और नए रथ पर जटा शंकर, श्री रुद्रेश्वर और श्री चंद्रशेखर विराजित होकर निकले तो श्रद्धालुओं ने अपने राजा के स्वागत में फूल बसाकर पलक पावड़े बिछा दिए।

सवारी मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

वहीं सवारी के रामघाट पहुंचने पर बाबा महाकाल का शिप्रा के पवित्र जल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात सवारी अपने परंपरागत मार्ग गणगौर दरवाजा ढाबा रोड गोपाल मंदिर और पटनी बाजार होते हुए पुनः महाकाल मंदिर पहुंची। सवारी में घुड़सवार पुलिस दल, पुलिस टुकड़ी और पुलिस बैंड के अलावा भजन मंडलियां शामिल हुईं। सवारी मार्ग के दोनों और हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल की एक झलक पाने के लिए घंटों से जमे हुए थे। प्रशासन ने पूरे सवारी मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1698673908684099980?t=IUY4zWQzEXWZ3AokD9QfUg&s=08 (इनपुट - संदीप पांडला) ये भी पढ़ें- VIDEO : सावन के 7वें सोमवार जटाशंकर स्वरूप में दर्शन देने निकले बाबा महाकाल; प्रजा ने किया राजा का स्वागत
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts