बैतूल में नाबालिग लड़की ने गलती से पी ली कीटनाशक , इलाज के दौरान तोड़ा दम

बैतूल। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवानी पिता भाबाला बारस्कर के रूप में हुई है।
खेत में पिता के साथ कर रही थी कीटनाशक छिड़काव
परिजनों के अनुसार, शिवानी अपने पिता के साथ खेत में कीटनाशक छिड़कने की तैयारी कर रही थी। कीटनाशक नापने के लिए एक गिलास में दवा निकाली गई और उसे पानी में मिलाया गया।
ये भी पढ़ें: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: लखनऊ नंबर-1, इंदौर दूसरे और जबलपुर तीसरे स्थान पर
कीटनाशक का छिड़काव करने चले गए
इसके बाद पिता-पुत्री खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने चले गए। छिड़काव पूरा करने के बाद दोनों घर लौटे। परिजनों के मुताबिक, शिवानी ने गलती से उसी गिलास से पानी पी लिया, जिसमें पहले कीटनाशक रखा था।
हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया
कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए शिवानी को ICU में भर्ती किया।
इलाज के दौरान हुई मौत
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें: सहारनपुर जा रहे अजय राय हिरासत में: पुलिस ने धरने से उठाया, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया विरोध
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।




















