स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: लखनऊ नंबर-1, इंदौर दूसरे और जबलपुर तीसरे स्थान पर

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की रैंकिंग जारी हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी नतीजों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने पहला स्थान हासिल किया है। मध्य प्रदेश के इंदौर ने दूसरा और जबलपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
दिल्ली और मुंबई की रैंकिंग क्या रही?
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की इस रैंकिंग में देश की राजधानी दिल्ली 172 अंकों के साथ 21वें स्थान पर रही। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को 160.8 अंकों के साथ 28वां स्थान मिला है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 189 अंकों के साथ छठा स्थान हासिल किया। वहीं दुर्ग-भिलाई 175.3 अंकों के साथ 17वें स्थान पर रहा।

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में कौन टॉप पर?
कैटेगरी-I में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को शामिल किया गया है। इस श्रेणी में लखनऊ ने पहला स्थान हासिल किया।
टॉप शहरों की रैंकिंग इस तरह रही-
पहला: लखनऊ
दूसरा: इंदौर
तीसरा: जबलपुर
चौथा: भोपाल और आगरा (संयुक्त)
पांचवां: सूरत
इस कैटेगरी में मध्य प्रदेश के तीन शहरों ने टॉप-5 में जगह बनाई है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।
3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की रैंकिंग
कैटेगरी-II में 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहर शामिल हैं। इस श्रेणी में ओडिशा के राउरकेला ने 198.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। फिरोजाबाद और गुंटूर 195 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
मध्य प्रदेश के शहरों का प्रदर्शन
इस कैटेगरी में मध्य प्रदेश के शहरों की रैंकिंग भी सामने आई है।
उज्जैन: 181.5 अंक, 13वां स्थान
सागर: 178 अंक, 18वां स्थान
ग्वालियर: 157 अंक, 30वां स्थान
वहीं छत्तीसगढ़ के कोरबा ने 186.5 अंकों के साथ 10वां स्थान हासिल किया।
स्वच्छ हवा की दिशा में शहरों के प्रयास
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण का उद्देश्य शहरों में वायु प्रदूषण को कम करने के प्रयासों को बढ़ावा देना और बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को प्रोत्साहित करना है। रैंकिंग में शहरों के प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ हवा से जुड़े विभिन्न प्रयासों के आधार पर प्रदर्शन का आकलन किया जाता है।




















