Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल:ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लाख रुपए का अवैध कोयला जब्त

शहडोल जिले में अवैध कोयला कारोबार और खनन माफियाओं के खिलाफ ब्यौहारी पुलिस ने अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टिहकी गांव में संचालित एक कोल यार्ड पर दबिश देकर करीब एक हजार टन अवैध कोयला जब्त किया है।
ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लाख रुपए का अवैध कोयला जब्त

शहडोल। जब्त किए गए कोयले की अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपए आंकी जा रही है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

टिहकी कोल यार्ड पर पुलिस की दबिश

थाना प्रभारी जियाउल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टिहकी गांव स्थित कोल यार्ड पर दबिश दी। पुलिस ने यार्ड के खुले मैदान में भंडारित भारी मात्रा में कोयले की जांच की। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हलचल का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: CJP का तीसरे दिन भी जंतर- मंतर पर जारी है प्रदर्शन : समर्थकों से मोमबत्तियां लाने की अपील की, किसानों से भी मांगा समर्थन

कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका संचालक

मौके पर यार्ड संचालक ऋषभ पांडे कोयले के भंडारण और परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस द्वारा आवश्यक कागजात मांगे गए थे। दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर कार्रवाई की गई।

Breaking News

करीब एक हजार टन कोयला जब्त

दस्तावेज ना मिलने पर पुलिस ने पूरा स्टॉक जब्त कर लिया। जब्त किए गए कोयले की मात्रा करीब एक हजार टन बताई गई है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपए बताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें: Horticulture Department Corruption: MP तबादला नीति पर सियासत गरम, सपा ने उद्यानिकी विभाग में भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप

मामले की जांच में जुटी पुलिस  

फिलहाल पुलिस कोयले के स्रोत का पता लगाने और दस्तावेजों के सत्यापन की विस्तृत जांच में जुटी है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यौहारी थाना प्रभारी जियाउल हक ने बताया कि टिहकी स्थित कोल यार्ड में खुले मैदान में रखे कोयले के संबंध में दस्तावेजों की मांग की गई थी, लेकिन संचालक द्वारा कोई वैध कागज उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद करीब 1 हजार टन कोयला जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपए है। मामले की जांच जारी है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts