Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रामेश्वरम कैफे विस्फोट अपडेट : कोलकाता से 2 आरोपी गिरफ्तार, ताहा ने की थी प्लानिंग... शाजिब ने रखी थी IED; दोनों का ISIS से कनेक्शन

Follow on Google News
रामेश्वरम कैफे विस्फोट अपडेट : कोलकाता से 2 आरोपी गिरफ्तार, ताहा ने की थी प्लानिंग... शाजिब ने रखी थी IED; दोनों का ISIS से कनेक्शन
कोलकाता/बेंगलुरु। रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में NIA ने शुक्रवार को कोलकाता से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान अब्दुल मतीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब के रूप में हुई है। एनआईए के मुताबिक, मुसाविर हुसैन शाजिब ने 2 मार्च को कैफे में IED रखा था और अब्दुल मथीन ताहा विस्फोट की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और उसके बाद भागने के पीछे मास्टरमाइंड है। दोनों ही शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं।

दोनों पर था 10 लाख का इनाम

दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल से हिरासत में लिया गया। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस की जांच कर रही NIA ने 5 अप्रैल को बताया था कि मामले में मुख्य और सह-आरोपी की पहचान हो गई है। दोनों की तलाश में NIA ने कर्नाटक, तमिलनाडु और UP के 18 ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। वहीं 29 मार्च को दोनों पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया। इसके अलावा जांच एजेंसी ने ब्लास्ट केस में BJP कार्यकर्ता साई प्रसाद को भी हिरासत में लिया है। एजेंसी के मुताबिक, साई का कैफे ब्लास्ट के आरोपियों से कनेक्शन है।

ISIS मॉड्यूल का हिस्सा हैं दोनों

NIA के मुताबिक, शाजिब और ताहा दोनों ही ISIS मॉड्यूल का हिस्सा हैं। फरार आरोपी ताहा तमिलनाडु पुलिस इंस्पेक्टर के विल्सन की हत्या के मामले में वॉन्टेड था और चेन्नई में मुख्य संदिग्ध के साथ रह रहा था। इसकी पुष्टि मॉड्यूल के सदस्यों ने भी की थी, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था।

CCTV में कैद हुआ था आरोपी

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार (1 मार्च) को धमाका हुआ। कैफे में रखे गए विस्फोटकों से भरे बैग के जरिए धमाके को अंजाम दिया गया। ब्लास्ट के एक दिन बाद शनिवार (2 मार्च) को बैग रखने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहली तस्वीर सामने आई है। CCTV फुटेज आरोपी के बस स्टॉप से कैफे तक आने का है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स टोपी, मास्क और हाथ में आईईडी से भरा बैग लेकर कैफे में दाखिल होता है और फिर उसे वहां रखकर चला जाता है। सामने आए सीसीटीवी में ब्लास्ट का मुख्य संदिग्ध चेहरे को मास्क से ढके हुए नजर आ रहा है। उसने चश्मा लगाया हुआ है और सिर पर टोपी पहनी हुई है।

पहले सिलेंडर में विस्फोट की थी आशंका

रामेश्वरम कैफे में ये धमाका शुक्रवार (1 फरवरी) को दोपहर 12.50 बजे से 1 बजे के बीच हुआ। ब्लास्ट की वजह से कैफे में मौजूद 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड और व्हाइट फील्ड पुलिस ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। जिसके बाद भाजपा ने बम ब्लास्ट की आशंका जताई। वहीं शाम साढ़े 5 बजे खुद CM सिद्धारमैया ने बताया- यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ।
[caption id="attachment_108873" align="aligncenter" width="600"] ये कैफे के बाहर आरोपी की तस्वीर है, इसमें वह पेड़ के पीछे छिपा दिखाई दे रहा है।[/caption]

कर्नाटक सीएम ने बुलाई बैठक

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर ने रामेश्वरम कैफे में विस्फोट स्थल का दौरा किया था। डीके शिवकुमार ने कहा था कि, इस धमाके के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की उम्र करीब 28 साल से 30 साल के बीच है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वह कैफे में आया और काउंटर से कूपन लिया। उसने रवा इडली का ऑर्डर दिया, लेकिन खाया नहीं। जिस बैग में बम था, उसे रखकर बाहर चला गया।

ब्लास्ट में 9 लोग हुए थे घायल

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शुक्रवार रात वैदेही अस्पताल और ब्रुकफील्ड मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचकर बेंगलुरु बम विस्फोट के पीड़ितों से मुलाकात की। इस ब्लास्ट में 9 लोग घायल हुए। धमाके की चपेट में आई स्वर्णम्बा (49) नाम की महिला 40% जल गई है। अन्य घायलों में कैफे स्टाफ फारूक (19), अमेजन कंपनी का कर्मचारी दीपांशु (23), मोहन (41), नागश्री (35), मोमी (30), बलराम कृष्णन (31), नव्या (5), श्रीनिवास (67) शामिल हैं। पुलिस को कैफे के पास से टाइमर, बैटरी, जला हुआ बैग, IED सर्किट और कुछ आईडी कार्ड मिले हैं। राज्य के गृहमंत्री ने कहा कि धमाका कैफे के सीटिंग एरिया में हुआ था। बेंगलुरु ब्लास्ट में UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है। बेंगलुरु पुलिस, सेंट्रल क्राइम ब्रांच, NIA और NSG की टीमें ब्लास्ट की जांच कर रही हैं। ये भी पढ़ें- Rameswaram Cafe Blast : NIA ने एक और संदिग्ध को लिया हिरासत में, कर्नाटक के मंत्री का दावा, BJP कार्यकर्ता है आरोपी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts