Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bengaluru Viral Video: लड़की बोली- बुकिंग कैंसल, भड़क उठा OLA ड्राइवर; चांटा मारकर पूछा- GAS का पैसा तेरा बाप देगा...

Follow on Google News
Bengaluru Viral Video: लड़की बोली- बुकिंग कैंसल, भड़क उठा OLA ड्राइवर; चांटा मारकर पूछा- GAS का पैसा तेरा बाप देगा...
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां Ola Ride कैंसल करने पर ऑटो ड्राइवर इतना खफा हो गया कि, उसने लड़की को थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

राइड कैंसल करने पर ड्राइवर को आया गुस्सा

जानकारी के मुताबिक, मामला बुधवार (4 सितंबर) का है। लड़की ने बताया कि, उसने और उसकी दोस्त ने ओला ऐप के जरिए पीक ऑवर में दो ऑटो बुक किए। इसमें से एक दोस्त का ऑटो पहले आ गया जिसके बाद महिला ने अपना ऑटो कैंसिल कर दिया। इससे ऑटो ड्राइवर गुस्से में आ गया और उसका पीछा करने लगा। लड़की दूसरे ऑटो में जाकर बैठी तो वह ड्राइवर सामने आकर खड़ा हो गया और सीट के पास आकर लड़कियों को धमकाने लगा।

वीडियो बनाने पर लड़की को मारा थप्पड़

लड़की घटना का वीडियो बना रही थी, तो ड्राइवर ने उसे धमकाया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसने लड़की को थप्पड़ भी मार दिया और कहा कि- गैस का पैसा क्या तेरा बाप देगा। पीड़िता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना का जिक्र करते हुए इसे बेहद डरावना बताया। इसके साथ ही उसने ऑनलाइन टैक्सी उपलब्ध कराने वाली कंपनी को भी टैग किया और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। शहर के अपर पुलिस महानिदेशक(ADG) अलोक कुमार ने कहा कि, ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि, महिला को न्याय मिलेगा। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। देखें वीडियो... ये भी पढ़ें- Maharashtra Shocking Video : न सड़क, न एंबुलेंस… आंखों में आंसू और कंधों पर दो बेटों का शव, 15 किमी तक कीचड़ में पैदल चलते रहे माता-पिता
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts