प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मिलेगा पक्का घर, 5 लाख से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

मध्यप्रदेश के 5 लाख 21 हजार आवासहीनों को अपना मकान मिलने वाला है। 29 मार्च को पीएम मोदी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना में गृह प्रवेश कराएंगे। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
पीएम आवास योजना की जानकारी घरों में लिखी गई[/caption]
देर रात तक घरों का काम पूरा किया जा रहा[/caption]
- भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 1 अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) देश में शुरू की गई।
- इस योजना के तहत मध्यप्रदेश में अभी तक 24 लाख 10 हजार से अधिक आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं।
- योजना के अंतर्गत प्रोजेक्ट में बैगा, सहरिया एवं भारिया जनजातियों के स्वीकृत आवासों में से 23 हजार से अधिक आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं।
पीएम आवास योजना की जानकारी घरों में लिखी गई[/caption]
किस वर्ष कितने आवास मिले
- वर्ष 2016-17 में योजना में 152 आवास पूर्ण हुए थे
- वर्ष 2017-18 में 6 लाख 36 हजार
- वर्ष 2018-19 में 6 लाख 79 हजार
- वर्ष 2019-20 में 2 लाख 71 हजार
- वर्ष 2020-21 में 2 लाख 60 हजार
- वर्ष 2021-22 में 5 लाख 41 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं।
रोजाना बना रहे 60 से 65 हजार फ्लाई ऐश ईंट
प्रदेश में 33 स्व-सहायता समूहों के 300 से ज्यादा सदस्य लगभग 60 से 65 हजार फ्लाई ऐश ईंट प्रतिदिन बना रहे हैं। इसके साथ ही लगभग 2800 स्व-सहायता समूहों के 11 हजार 840 सदस्यों को बैंकों से ऋण दिलवा कर सेन्टरिंग सामग्री उपलब्ध कराई गई है। [caption id="attachment_24216" align="aligncenter" width="674"]
देर रात तक घरों का काम पूरा किया जा रहा[/caption]











