नर्मदापुरम में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 2 की मौत

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सड़क हादसा हो गया। सिवनी मालवा तहसील के अंतर्गत नवलगांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली भूसा मशीन सहित अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
[caption id="attachment_24192" align="aligncenter" width="600"]
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी[/caption]
नवलगांव में ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी[/caption]
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी[/caption]
कहां हुआ हादसा ?
जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 3 बजे की है। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की आवाज से ग्रामीण उठ गए। खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली और भूसा मशीन देखकर ग्रामीणों ने शिवपुर थाने को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर छानबीन की।दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस को घटनास्थल पर दो लोग ट्रैक्टर में दबे हुए मिले। जिनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। [caption id="attachment_24193" align="aligncenter" width="600"]
नवलगांव में ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी[/caption]











