PlayBreaking News

बेगमगंज :फुटबॉल मैच के दौरान कहासुनी, 10वीं के छात्र ने 12वीं के छात्र पर किया चाकू से हमला

सूचना मिलते ही बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों छात्र नाबालिग हैं। पुलिस स्कूल प्रबंधन, प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित छात्रों से पूछताछ कर घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।
Follow on Google News
फुटबॉल मैच के दौरान कहासुनी, 10वीं के छात्र ने 12वीं के छात्र पर किया चाकू से हमला
बेगमगंज में फुटबॉल मैच के दौरान कहासुनी

iteबेगमगंज। नगर के सेंट थॉमस स्कूल में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब फुटबॉल खेलते समय दो छात्रों के बीच हुई मामूली कहासुनी खूनी विवाद में बदल गई। जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं के एक छात्र ने कक्षा 12 वीं के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

छात्र गंभीर हालत में सागर रेफर

घटना के बाद बेगमगंज स्थित स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने तत्काल घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सागर रेफर कर दिया गया।

दोनों छात्र नाबालिग- बेगमगंज पुलिस

सूचना मिलते ही बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों छात्र नाबालिग हैं। पुलिस स्कूल प्रबंधन, प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित छात्रों से पूछताछ कर घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।

Breaking News

सवालों के घेरे में स्कूल

इस घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है। स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के पास धारदार हथियार पहुंचने जैसे गंभीर सवाल भी खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Edited By- Akash Waghmare

Anand Sharma
By Anand Sharma
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts