PlayBreaking News

बेगमगंज :120 किमी पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर मानपुर टेकरी पहुंचे श्रद्धालु, नर्मदा जल से किया भगवान शिव का अभिषेक

सावन माह में 25 कांवड़ियों का जत्था करीब 120 किलोमीटर दूर मां नर्मदा से पवित्र जल लेकर तीन दिन की पैदल यात्रा के बाद बेगमगंज के मानपुर टेकरी हनुमान धाम पहुंचा। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन में भाग लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Follow on Google News
बेगमगंज। नर्मदा जल लेकर कांवड़िए मानपुर टेकरी पहुंचे।

बेगमगंज। सावन माह के पावन अवसर पर शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिला। 25 कांवड़ियों का एक जत्था करीब 120 किलोमीटर दूर मां नर्मदा से पवित्र जल लेकर तीन दिन की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर मानपुर टेकरी हनुमान धाम पहुंचा। धाम में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान शिव का नर्मदा जल से अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना की।

गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष

पूरी यात्रा के दौरान कांवड़िए 'हर-हर महादेव' और 'जय बम भोले' के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। मानपुर टेकरी पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और आत्मीय स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद हनुमान धाम परिसर में भगवान शिव की आरती, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

ये भी पढ़ें: महाकाल की पहली शाही सवारी: चांदी की पालकी में निकले बाबा, भक्तों ने लगाए 'हर-हर महादेव' के जयकारे

वर्षों पुरानी परंपरा का किया निर्वहन

ग्रामीणों ने बताया कि सावन में मां नर्मदा का जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार नर्मदा जल से जलाभिषेक करने पर भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आयोजन के सफल संचालन में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: ऐसे पैसों का क्या करूंगी? साई पल्लवी ने ठुकराया था 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम विज्ञापन, बताई वजह

Anand Sharma
By Anand Sharma
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts