Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घर में घुसकर 50 साल की महिला को पीटा, रॉड-डंडों से हमला; पांच महिलाओं पर आरोप

रायसेन के बेगमगंज थाना क्षेत्र के सुनेहरा गांव में 50 वर्षीय महिला पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वीरपुर से आई पांच महिलाओं और दो युवकों ने महिला को डंडों और लोहे की रॉड से पीटा। हमले में हाथ, पैर और कंधे में चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में घुसकर 50 साल की महिला को पीटा, रॉड-डंडों से हमला; पांच महिलाओं पर आरोप
सुनेहरा में सनसनीखेज वारदात!

बेगमगंज। रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुनेहरा में एक 50 वर्षीय महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि वीरपुर से आई पांच महिलाओं और दो युवकों ने महिला के घर पहुंचकर हमला कर दिया। मारपीट में महिला के हाथ, पैर और कंधे में चोटें आई हैं।

घर में घुसकर महिलाओं ने किया हमला

पीड़िता क्रांति बाई अहिरवार सुनेहरा गांव की रहने वाली हैं। उनके मुताबिक, वीरपुर से दो मोटरसाइकिलों पर पांच महिलाएं और दो युवक उनके घर पहुंचे थे। पांचों महिलाएं घर के अंदर घुस गईं और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिलाओं ने डंडों और लोहे की रॉड से क्रांति बाई पर हमला किया। इस दौरान उनके दोनों पैरों, हाथ और कंधे में चोटें आईं। वहीं, दोनों युवक घर के बाहर खड़े रहे।

ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी चले गए

मारपीट की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने के बाद आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने उन्हें धमकी भी दी। घटना के बाद घायल क्रांति बाई को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

Breaking News

बेटे से जुड़े विवाद में हमले का आरोप

बताया जा रहा है कि क्रांति बाई का बेटा विकास भोपाल में मजदूरी करता है। आरोप है कि विकास वीरपुर निवासी एक युवती को अपने साथ ले गया था। इसी मामले को लेकर युवती के परिजनों और विकास के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते युवती के परिजनों ने उसके घर पहुंचकर हमला किया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मारपीट के आरोपों और पूरे विवाद की वजह की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts