बेगमगंज में 4 सितंबर को निकलेगी भव्य कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, मटकी फोड़ प्रतियोगिता बनेगी आकर्षण

बेगमगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर यादव समाज की बैठक सोमवार को नगर के दशहरा मैदान स्थित संस्कृति भवन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर समाजजनों ने विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
संस्कृति भवन से निकलेगी शोभायात्रा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद सुबह 9 बजे संस्कृति भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सागर-भोपाल मार्ग स्थित बस स्टैंड, महाराणा प्रताप रोड, शिवालय धाम और पुराने बस स्टैंड से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को करीब दो क्विंटल दही का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। समाज ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर सिद्धपुर बनेगा मिनी वृंदावन, 5 सितंबर को प्रदेशभर की टीमें मटकी फोड़ में दिखाएंगी दमखम
विश्वनाथ यादव बने कार्यक्रम अध्यक्ष
बैठक में जन्माष्टमी उत्सव के सफल आयोजन के लिए विश्वनाथ यादव को कार्यक्रम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समाजजनों ने सर्वसम्मति से उनका चयन करते हुए हार-माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष बनाए जाने पर विश्वनाथ यादव ने समाज के सभी लोगों का आभार जताया और आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही। बैठक में 5 सितंबर को सुल्तानगंज में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समाजजनों ने दोनों आयोजनों में उत्साहपूर्वक सहभागिता का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें: “पार्वती, रावण और परशुराम ने भी शिव को समर्पित किया जल, आज भक्त निभा रहे वही परंपरा” : पं. प्रदीप मिश्रा





















