बेगमगंज में 4 सितंबर को निकलेगी भव्य कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, मटकी फोड़ प्रतियोगिता बनेगी आकर्षण
बेगमगंज में यादव समाज 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाएगा। संस्कृति भवन से सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी और करीब दो क्विंटल दही का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
Anand Sharma
24 Aug 2026
































