बेगमगंज में कांग्रेस का सम्मान समारोह, 350 वरिष्ठजन और पत्रकार सम्मानित

बेगमगंज। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में 350 वरिष्ठजनों और पत्रकारों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए संगठन को मजबूती देने और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
350 वरिष्ठजनों और पत्रकारों का सम्मान
वरिष्ठ कांग्रेसजन सम्मान समारोह में अतिथियों द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठजनों में प्रमुख रूप से पूर्व नपाध्यक्ष रमेश पराशर, चांद मियां एडवोकेट, संतोष कंडया, अख्तर लाला, लक्ष्मण पटेल, गोविंद पटेल, डॉ. जेपी पटेल, नरेंद्र जैन, प्रताप सिंह जाट, महेश शर्मा, मूरतसिंह ठाकुर एडवोकेट, रेहान नाग, ओपी त्रिवेदी एडवोकेट, अरविंद श्रीवास्तव सहित वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें: हरदा: अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, बाइक से कर रहा था सप्लाई
नेताओं ने संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल रायसेन, विजय लोधी राहतगढ़, राजेंद्र सिंह तोमर, चांद मियां एडवोकेट, विधायक देवेंद्र पटेल और पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। नेताओं ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया।
वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम बेगमगंज के इतिहास में पहली बार वरिष्ठ कांग्रेसियों के सम्मान के रूप में आयोजित किया गया। जलाश गॉर्डन में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर जोर दिया गया।
ये भी पढ़ें: 134 मासूम, कम पड़ गए बेड! 27 बच्चों की मौत के बाद बालाघाट जिला अस्पताल में फिर संकट
पवन दुबे ने किया संचालन
कार्यक्रम का संचालन पवन दुबे और मनोज अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में शामिल सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों और पत्रकारों का सम्मान किया गया। और संगठन को मजबूती देने का संदेश दिया गया। आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने व्यक्त किया।




















