हरदा: अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, बाइक से कर रहा था सप्लाई

हरदा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की दो केन में कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी से कुल 61 लीटर कच्ची शराब और बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड ने बताया कि एक दिन पहले पुख्ता खबर मिली कि ग्राम छिदगांव मेल की तरफ से एक व्यक्ति अपनी बाइक से कच्ची शराब बेचने के लिए टिमरनी लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम को लेकर टिमरनी बायपास पर नहर के पास पहुंचे, जहां कुछ देर बाद छिदगांव की ओर से एक व्यक्ति बाइक के दोनों तरफ केन बांधकर आ रहा था, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका।
ये भी पढ़ें: Bhopal में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद गैस सप्लाई बहाल, थिंक गैस ने सुरक्षा को लेकर किया अलर्ट
आरोपी ने अपना नाम नितेश बताया
युवक का नाम और पता पूछने पर उसने अपना नाम नितेश पिता हीरालाल कहार उम्र 25 साल निवासी पिपल्या कलां का होना बताया गया। गौड ने बताया कि आरोपी की मोटर सायकल क्रमांक MP47ZE3289 पल्सर पर रस्सी से 45 लीटर क्षमता वाली एक केन और दो 15-15 लीटर के कुप्पे बंधे हुए थे।
61 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
केन और कुप्पो में मादक पदार्थ भरा था। जिसके बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने कच्ची शराब रहटगांव की ओर ले जाना कबूल किया है। काले रंग की 45 लीटर क्षमता वाली केन में 45 लीटर कच्ची शराब भरी थी, वहीं 15-15 लीटर के दोनों कुप्पो में 250-250 एमएल के 32-32 पाउच मिले हैं। पाऊच में कच्ची शराब भरी थी। इस प्रकार कुल 61 लीटर कच्ची शराब पकड़ी है।
शराब और बाइक की कीमत 92 हजार रुपये
पुलिस के अनुसार पकड़ी गई कच्ची शराब की अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये और पल्सर मोटर सायकल की कीमत 80 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी से धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिवत जब्त किया गया।
ये भी पढ़ें: Raipur: SBI बैंक में बड़ी सेंधमारी,ग्रिल काटकर स्ट्रांग रूम तक घुसे चोर
न्यायालय में पेश किया आरोपी
मंगलवार को आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड़, प्रधान आरक्षक नवीन, विजय, अभिलेष, अर्जुन, जगमोहन और शैलेन्द्र की सक्रिय भूमिका रही।




















