Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अनंत-राधिका की शादी के पहले अंबानी परिवार ने 50 कन्याओं का कराया विवाह

Follow on Google News
अनंत-राधिका की शादी के पहले अंबानी परिवार ने 50 कन्याओं का कराया विवाह

मुंबई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होगी। इसके पहले अंबानी परिवार के द्वारा सोमवार को महाराष्ट्र के पालघर में गरीब कन्याओं का विवाह किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 50 जोड़ों की शादी कराई गई।

1.01 लाख का चैक दिया

विवाह में अंबानी परिवार ने प्रत्येक जोड़े को सोने के आभूषण भेंट किए, जिनमें मंगलसूत्र, शादी की अंगूठियां और नाक की नथ शामिल थीं। वहीं नव-विवाहिता को पैरों की बिछिया और पायल जैसे चांदी के आभूषण भी दिए गए। साथ ही हर जोड़े को एक वर्ष के लिए पर्याप्त किराने और घरेलू सामान भी उपहार में दिए गए। इसमें 36 प्रकार की आवश्यक वस्तुएं जैसे बर्तन, गैस स्टोव, मिक्सर, गद्दे, तकिए आदि थे। प्रत्येक दुल्हन को ‘स्त्रीधन’ के रूप में 1.01 लाख रुपए (एक लाख एक हजार) का चेक दिया गया। यहां उपस्थित लोगों के लिए भव्य भोज का आयोजन भी किया गया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts