Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BCCI ने होम सीरीज के वेन्यू में किया बदलाव, दिल्ली और कोलकाता के बीच अदला-बदली

Follow on Google News
BCCI ने होम सीरीज के वेन्यू में किया बदलाव, दिल्ली और कोलकाता के बीच अदला-बदली
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025 के इंटरनेशनल होम सीजन के लिए कई महत्वपूर्ण बदलावों की सोमवार को घोषणा की है। इनमें टीम इंडिया के वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के टेस्ट, वनडे और टी-20 मैचों के वेन्यू में बदलाव शामिल हैं। इसके अलावा इंडिया ए और विमेंस टीम की सीरीज के मैचों के वेन्यू भी शिफ्ट किए गए हैं।

वेस्टइंडीज सीरीज : कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट हुआ दूसरा टेस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर में 2 टेस्ट की सीरीज होगी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा होगी। पहला टेस्ट: 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दूसरा टेस्ट, पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था, अब यह 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बदलाव का कारण BCCI ने सुविधा और आयोजन संबंधी ज़रूरतों को बताया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट कोलकाता में होगा

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद साउथ अफ्रीका से घरेलू सीरीज खेलेगी। इसमें 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 T20 मुकाबले शामिल हैं।
  • पहला टेस्ट : पहले दिल्ली में होना था, अब 18 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।
  • दूसरा टेस्ट : 26 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा – यहां पहली बार रेड बॉल इंटरनेशनल मैच होगा।
  • बरसापारा स्टेडियम में इससे पहले 12 इंटरनेशनल मैच (वनडे और टी-20) हो चुके हैं।

वनडे और टी-20 मैचों की मेजबानी के नए शहर

  • 3 वनडे (30 नवंबर - 6 दिसंबर) : रांची, रायपुर और विशाखापट्टनम (वाइजैग)
  • 5 T20 (9 - 19 दिसंबर) : कटक, मुल्लांपुर (नया मोहाली), धर्मशाला, लखनऊ, अहमदाबाद

इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए सीरीज का नया शेड्यूल

  • 2 मल्टी-डे मैच : 30 अक्टूबर से बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में खेले जाएंगे।
  • 3 वनडे : पहले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने थे, अब राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे।

विमेंस टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज के मैच शिफ्ट

  • भारतीय विमेंस टीम को ऑस्ट्रेलिया विमेंस के खिलाफ होम सीरीज खेलनी है।
  • पहले दो वनडे : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने थे, अब न्यू चंडीगढ़ के PCA स्टेडियम में होंगे।
  • तीसरा वनडे : अब नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
  • चेन्नई स्टेडियम में पिच और आउटफील्ड के रिनोवेशन का काम चल रहा है, जिसके चलते बदलाव हुआ।

टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

अक्टूबर 2025

  • 2-6 अक्टूबर: पहला टेस्ट vs वेस्टइंडीज (अहमदाबाद)
  • 10-14 अक्टूबर: दूसरा टेस्ट vs वेस्टइंडीज (दिल्ली)
  • 19-25 अक्टूबर: 3 वनडे vs ऑस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेलिया दौरा)
  • 29 अक्टूबर-8 नवंबर: 5 T20 vs ऑस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेलिया दौरा)

नवंबर-दिसंबर 2025

  • 18-22 नवंबर: पहला टेस्ट vs साउथ अफ्रीका (कोलकाता)
  • 26-30 नवंबर: दूसरा टेस्ट vs साउथ अफ्रीका (गुवाहाटी)
  • 30 नवंबर-6 दिसंबर: 3 वनडे vs साउथ अफ्रीका (रांची, रायपुर, वाइजैग)
  • 9-19 दिसंबर: 5 T20 vs साउथ अफ्रीका (कटक, मुल्लांपुर, धर्मशाला, लखनऊ, अहमदाबाद)
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts