PlayBreaking News

'बंटवारा 1947' का दमदार टीजर रिलीज!दंगे और हिंसा के खौफनाक सीन देखकर कांप उठेगी रूह

‘बंटवारा 1947’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही इसने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू कर दी है। यह फिल्म भारत के 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। टीजर में उस दौर की झलक दिखाई गई है, जिसमें आजादी के साथ-साथ देश के बंटवारे का दर्द, हिंसा और अफरा-तफरी भी साफ नजर आती है।
Follow on Google News
दंगे और हिंसा के खौफनाक सीन देखकर कांप उठेगी रूह

एंटरटेनमेंट डेस्क। इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल 'बंटवारा 1947' का टीजर आज रिलीज हो गया है। फिल्म का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। शानदार मोशन पोस्टर और किरदारों के पोस्टर्स के बाद अब टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

यह फिल्म भारत की आजादी और 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी हिम्मत, बलिदान, इंसानियत और मुश्किल समय में उम्मीद की भावना को दिखाती है। टीजर में इतिहास के उस दौर की झलक दिखाई गई है, जिसने लाखों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी थी।

आमिर खान की आवाज टीजर की शुरुआत

फिल्म के टीजर की शुरुआत आमिर खान की आवाज से होती है। उनकी आवाज में बताया जाता है कि भारत को 200 साल की गुलामी के बाद आजादी तो मिली, लेकिन इसके साथ ही देश का बंटवारा भी हुआ। उस समय धर्म के नाम पर इंसानियत का खून बहाया जा रहा था और हर तरफ हिंसा का माहौल था।

आमिर खान की गंभीर आवाज टीजर को और प्रभावशाली बनाती है। उनके शब्द दर्शकों को सीधे उस दौर में ले जाते हैं, जब देश विभाजन के दर्द से गुजर रहा था।

बंटवारे के दौरान हुई हिंसा की झलक

टीजर में विभाजन के समय की भयावह तस्वीर दिखाई गई है। जगह-जगह दंगे, आगजनी और मार-काट का माहौल नजर आता है। लोग एक-दूसरे के खिलाफ खड़े दिखाई देते हैं और चारों ओर डर और अफरा-तफरी का माहौल है।
इन दृश्यों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म सिर्फ एक ऐतिहासिक कहानी नहीं, बल्कि उस दौर के दर्द और संघर्ष को भी बड़े पर्दे पर दिखाने वाली है।

यह भी पढ़ें: 'न हिंदू, न मुस्लिम, मेरा धर्म तो...' ईशान खट्टर ने धर्म पर खोला ऐसा राज, चकरा गया हर किसी का सिर

सनी देओल की दमदार एंट्री

टीजर का सबसे खास हिस्सा सनी देओल की एंट्री है। जैसे ही वह स्क्रीन पर दिखाई देते हैं, माहौल पूरी तरह बदल जाता है। हमेशा की तरह सनी देओल एक मजबूत और साहसी किरदार में नजर आ रहे हैं।

फिल्म में उनका किरदार सिकंदर मिर्जा नाम के एक ऐसे व्यक्ति का है, जो नफरत और हिंसा के बीच भी इंसानियत और साहस का रास्ता चुनता है। वह मुश्किल हालात में लोगों की मदद करता है और अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है। सनी देओल का लुक और उनका अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 

अभिमन्यु सिंह के साथ जबरदस्त टक्कर

टीजर में एक दमदार सीन दिखाया गया है, जिसमें सनी देओल और अभिमन्यु सिंह आमने-सामने नजर आते हैं। अभिमन्यु सिंह का किरदार याकुब खान सनी देओल से पूछता है, पंगा लेना है? इसके जवाब में सनी देओल कहते हैं, इरादा तो नहीं है, पर ऐतराज भी नहीं है।

यह डायलॉग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सनी देओल के फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं और इसे फिल्म का सबसे दमदार पल बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ikka OTT Release Date : 29 साल बाद फिर साथ आए सनी देओल-अक्षय खन्ना, जानें नेटफ्लिक्स पर कब आएगी 'इक्का'

प्रीति जिंटा और बाकी कलाकारों की झलक

टीजर में सिर्फ सनी देओल ही नहीं, बल्कि फिल्म के अन्य कलाकारों को भी दिखाया गया है। प्रीति जिंटा एक भावुक किरदार में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के भाव फिल्म की गंभीरता को दर्शाते हैं। इसके अलावा शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह की भी झलक देखने को मिलती है। सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों में प्रभावशाली दिखाई दे रहे हैं।

बदला गया फिल्म का नाम

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का नाम पहले 'लाहौर 1947' रखा गया था। बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'बंटवारा 1947' कर दिया। नाम बदलने के बाद फिल्म का विषय और भी स्पष्ट हो गया है। नया नाम सीधे तौर पर भारत-पाकिस्तान विभाजन की कहानी की ओर इशारा करता है।

राजकुमार संतोषी और सनी देओल की वापसी

यह फिल्म एक और खास वजह से चर्चा में है। करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल फिर से साथ काम कर रहे हैं। इस जोड़ी ने पहले कई यादगार फिल्में दी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि 'बंटवारा 1947' भी एक शानदार फिल्म साबित होगी। राजकुमार संतोषी अपनी दमदार कहानी और निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। इसलिए फिल्म से लोगों की अपेक्षाएं काफी बढ़ गई हैं।

ए.आर. रहमान का संगीत और जावेद अख्तर के गीत

फिल्म का संगीत भी इसकी बड़ी ताकत माना जा रहा है। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। वहीं, मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने इसके गाने लिखे हैं। टीजर में सुनाई देने वाला बैकग्राउंड स्कोर काफी भावुक और प्रभावशाली है, जो कहानी के दर्द और संघर्ष को महसूस कराता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म उसी तारीख को रिलीज की जा रही है, जिस दिन भारत के विभाजन की ऐतिहासिक घटना हुई थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म देश के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।

कैसा लगा टीजर?

अगर टीजर की बात करें तो यह भावनाओं, इतिहास, एक्शन और दमदार संवादों का बेहतरीन मिश्रण है। टीजर दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखता है। सनी देओल का दमदार अंदाज, आमिर खान की आवाज, भावुक संगीत और विभाजन के दर्द को दिखाने वाले दृश्य इसे खास बनाते हैं। अब सभी की नजरें 14 अगस्त पर टिकी हैं, जब यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts