Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'न हिंदू, न मुस्लिम, मेरा धर्म तो...'ईशान खट्टर ने धर्म पर खोला ऐसा राज, चकरा गया हर किसी का सिर

ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर अपने धर्म को लेकर पूछे गए सवाल का ऐसा जवाब दिया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। अभिनेता ने इंसानियत, दया और प्रेम को सबसे बड़ा धर्म बताया। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और फैंस भी अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ईशान खट्टर ने धर्म पर खोला ऐसा राज, चकरा गया हर किसी का सिर
फाइल फोटो

बॉलीवुड। मशहूर अभिनेता ईशान खट्टर इन दिनों अपने धर्म को लेकर दिए गए एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। ईशान अक्सर धर्म, इंसानियत और समाज से जुड़े विषयों पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फैन ने उनसे उनके धर्म के बारे में सवाल पूछा, जिसका जवाब देकर उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके जवाब की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

फैन के सवाल पर दिया अनोखा जवाब

दरअसल, एक फैन ने ईशान से पूछा, ‘आपका धर्म क्या है? मैं थोड़ा कन्फ्यूज हो रहा हूं’। इस सवाल के जवाब में ईशान ने लिखा, ‘जय जीसस, श्री अल्लाह, होली स्पिरिट दी फतेह’। उनका यह जवाब काफी अलग और अनोखा था। कुछ लोगों ने इसे सभी धर्मों का सम्मान करने वाला संदेश माना, जबकि कई लोग उनके जवाब को समझ नहीं पाए और हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें: सलमान खान से करीबी बनी वजह? गुरु रंधावा के जिम फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, लॉरेंस गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

इंसानियत को बताया सबसे बड़ा धर्म

अपने पहले जवाब के बाद ईशान ने एक और पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘नेचर, दयालुता, इंसानियत और सृजन’। उनके इस संदेश ने लोगों का दिल जीत लिया। ईशान का मानना है कि धर्म से ज्यादा जरूरी इंसानियत, प्रेम और दूसरों के प्रति दया का भाव है। यही कारण है कि वे अक्सर लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करने और प्रेम से रहने की सीख देते हैं।

दो अलग अलग धर्मों से जुड़ा है परिवार

ईशान खट्टर का परिवार दो अलग-अलग धर्मों से जुड़ा हुआ है। उनके पिता राजेश खट्टर हिंदू धर्म से संबंध रखते हैं, जबकि उनकी मां नीलिमा अजीम मुस्लिम परिवार से आती हैं। ऐसे माहौल में बड़े होने के कारण ईशान ने सभी धर्मों का सम्मान करना सीखा है। यही वजह है कि वे खुद को किसी एक धर्म तक सीमित नहीं मानते और इंसानियत को सबसे ऊपर रखते हैं।

ये भी पढ़ें: 'कॉकटेल 2' का 'बंधु 2.0' रिलीज! किसी को पसंद आया रीमिक्स, तो किसी ने कहा- 'मजा नहीं आया!

ईशान खट्टर का फिल्मी सफर

ईशान खट्टर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2017 में की थी। बतौर मुख्य अभिनेता उनकी पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने 'धड़क', 'खाली पीली', 'फोन भूत', 'पिप्पा' और 'होमबाउंड' जैसी फिल्मों में काम किया। अपनी शानदार एक्टिंग और अलग अंदाज के कारण उन्होंने कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। आने वाले समय में वह 'जुगाड़ू' नाम की फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म की कहानी और रिलीज से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts