Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंहस्थ-2028 में साधु-संत पवित्र क्षिप्रा नदी के जल से ही करेंगे स्नान, CM बोले- सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी प्रोजेक्ट से नदी निरंतर प्रवहमान रहेगी

Follow on Google News
सिंहस्थ-2028 में साधु-संत पवित्र क्षिप्रा नदी के जल से ही करेंगे स्नान, CM बोले- सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी प्रोजेक्ट से नदी निरंतर प्रवहमान रहेगी
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रसन्नता का विषय है कि सिंहस्थ-2028 में साधु-संत पवित्र क्षिप्रा नदी के जल से ही स्नान करेंगे। पिछले यानी साल 2016 में नर्मदा नदी के जल से स्नान कराया गया था।

614 करोड़ 53 लाख की परियोजना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल 614 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमिपूजन उज्जैन में करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुण्य सलिला क्षिप्रा के जल से सिंहस्थ में स्नान की व्यवस्था की दिशा में ठोस कदम उठाया है। देखें वीडियो...

क्षिप्रा नदी में जल की मात्रा सीमित रहती

परियोजना के क्रियान्वयन से क्षिप्रा नदी निर्मल और निरंतर प्रवहमान होगी, इससे सभी त्योहार-पर्वों पर हमारा यह प्रमुख तीर्थ वर्षभर जीवंत रहेगा। उन्होंने बताया कि क्षिप्रा नदी में जल की मात्रा सीमित रहती है, इसीलिए 1980, 1992 और 2004 में हुए सिंहस्थ में गंभीर नदी से जल की व्यवस्था की गई और वर्ष 2016 में नर्मदा नदी के जल से स्नान कराया गया।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts