Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बस्तर में बाढ़ का कहर, कार बहने से चार की मौत, छतों पर फंसे 6 लोगों को हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

बस्तर में बाढ़ का कहर, कार बहने से चार की मौत, छतों पर फंसे 6 लोगों को हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में 26 अगस्त आफत बनकर बरसी बारिश ने तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण बस्तर में लोग पिछले 24 घंटों से प्रभावित है। बाढ़ से 1 परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया है।

    वायु सेना ने रेस्क्यू कर बाढ़ से निकाले 6 लोग

    दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण बस्तर संभाग में भारी बारिश के बाद इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके कारण मांदर गांव में 6 लोग घर की छत पर गंभीर स्थिति में फंसे गए थे। जिसके चलते उनका रेस्क्यू वायु सेना के हेलीकॉप्टर से किया गया। वहीं गांव में राहत शिविर केंद्र भी बनाया गया है। जहां पीड़ितों के लिए आवश्यक सामग्री भेजी गई।

    बाढ़ में बही कार, 4 लोगों की मौत

    NH-30 जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर दरभा घाटी के पास उफनते नाले को पार करते समय एक कार बह गई। कार में पति-पत्नी और 2 बच्चे सवार थे, कार में फंसे रहने के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर ने तैरकर जान बचाई। सभी तमिलनाडु के रहने वाले थे। जिनका शव SDRF की टीम ने देर रात निकाला। चारों के शवों को डिमरापाल अस्पताल भेजा गया बताया जा रहा है कि वे लोग जगदलपुर शहर में रह रहे थे।

    वायुसेना ने बचाई कई जानें

    बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने वायुसेना से मदद मांगी थी, जिसके बाद से ही वायुसेना हेलीकॉप्टर से फंसे हुए लोगों निकाल रही है। अब तक 68 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts