Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बस्तर :हिड़मा के करीबी कमांडर बारसे देवा तेलंगाना में करेगा आत्म समर्पण, 40 अन्य माओवादी भी समर्पण करने तेलंगाना पहुंचे

सूत्रों का कहना है कि तेलंगाना पुलिस अगले दो-तीन दिनों के भीतर बारसे देवा और अन्य आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को औपचारिक रूप से मीडिया और प्रशासन के सामने पेश कर सकती है।
हिड़मा के करीबी कमांडर बारसे देवा तेलंगाना में करेगा आत्म समर्पण, 40 अन्य माओवादी भी समर्पण करने तेलंगाना पहुंचे

बस्तर। माओवादी संगठन को एक बड़ा झटका लगने वाला है। बटालियन नंबर-1 का कमांडर बारसे देवा तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बारसे देवा के साथ करीब 40 माओवादी नेशनल पार्क क्षेत्र से तेलंगाना पहुंच चुके हैं और सभी सरेंडर की प्रक्रिया में शामिल होने वाले हैं। 

40 माओवादी DGP के सामने हो सकत हैं पेश

साथ ही खबर ये भी है कि बारसे देवा सहित लगभग 40 माओवादी तेलंगाना के डीजीपी के समक्ष पेश हो सकते हैं। इसे माओवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि तेलंगाना पुलिस अगले दो-तीन दिनों के भीतर बारसे देवा और अन्य आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को औपचारिक रूप से मीडिया और प्रशासन के सामने पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि सरेंडर के पीछे लगातार सुरक्षा दबाव और पुनर्वास नीति की अहम भूमिका रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts