गौरेला में नृशंस हत्या!घर के आंगन में खून से लथपथ मिला युवक का शव, गांव में दहशत का माहौल

गौरेला के बरवासन गांव में चंद्रभान सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव घर के आंगन में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर पोस्टमार्टम और डॉग स्क्वाड की मदद से जांच शुरू की। धारदार हथियार से हत्या की आशंका, ग्रामीणों में दहशत और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।
घर के आंगन में खून से लथपथ मिला युवक का शव, गांव में दहशत का माहौल
Gaurela-Pendra-Marwahi
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गौरेला थाना क्षेत्र के बरवासन गांव के लमरा टोला में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का शव उसके ही घर के सामने आंगन में खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह के रूप में

    मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है। सुबह जब ग्रामीणों ने आंगन में उसका शव देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

    शरीर पर गहरे चोट के निशान

    शव पर कई गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में खून बिखरा हुआ था, जिससे साफ है कि युवक पर बेहद क्रूरता से हमला किया गया था।

    घटनास्थल सील

    सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से अहम सुराग जुटाए हैं। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।

    पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल पर जांच

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

    पुलिस आपसी रंजिश, पुराने विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

    गांव में दहशत का माहौल

    इस हत्या के बाद गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की तस्वीर और साफ होगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts