Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दंतेवाड़ा CISF कैंप में राइफल की सफाई के दौरान हुई फायरिंग,हेड कॉन्स्टेबल की मौत

सीने में धंसी बुलेट, बचेली कैंप में मचा हड़कंप, FSL और PM रिपोर्ट से खुलेगा हादसे का राज, दंतेवाड़ा के बचेली स्थित CISF कैंप में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर हो गए। हादसे में CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली सीने में लगने के बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दंतेवाड़ा CISF कैंप में राइफल की सफाई के दौरान हुई फायरिंग,हेड कॉन्स्टेबल की मौत

प्रेम कुमार,रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से CISF कैंप में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बचेली कैंप में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर हो गए। गोली लगने से CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। FSL जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही फायरिंग की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

/img/129/1789060824165

राइफल साफ करते समय अचानक चली गोलियां

पुलिस के मुताबिक, घटना बचेली थाना क्षेत्र के CISF कैंप के 10-11 ए कैंप स्थित पोटाकेबिन क्रमांक-3 की है। प्रधान आरक्षक दत्तात्राया उम्र करीब 50 वर्ष अपनी AK-47 सर्विस राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से दो राउंड फायर हो गए। फायरिंग में एक गोली उनके सीने में जा धंसी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

/img/129/1789060809645

यह भी पढ़ें: अंबिकापुर की बदहाल सड़कों पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया मंत्री के बंगले का घेराव,मंत्री बोले- ‘मैं खुद शर्मिंदा हूं’

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के तुरंत बाद घायल प्रधान आरक्षक को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल, बचेली ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंप में मौजूद अधिकारियों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

NMDC मर्च्यूरी में रखा गया शव

मृतक CISF जवान के शव को कानूनी कार्रवाई के बाद NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि प्रधान आरक्षक दत्तात्राया महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए।

/img/129/1789060829025

यह भी पढ़ें: 2 साल की मासूम को आग में झोंकने का आरोप, इलाज के दौरान दर्दनाक मौत,चाचा गिरफ्तार

FSL जांच से खुलेगा हादसे का राज

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सर्विस राइफल से अचानक दो राउंड फायर होने की वजह क्या थी। पुलिस के अनुसार, FSL की घटना स्थल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद फायरिंग के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

9 दिन पहले खैरागढ़ में भी हुई थी जवान की हत्या

गौरतलब है कि करीब 9 दिन पहले खैरागढ़ जिले में भी जवानों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई थी। यहां CAF के एक जवान ने कथित तौर पर थप्पड़ मारने के विवाद के बाद अपने साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सोनवीर जाट के रूप में हुई थी। वहीं आरोपी आरक्षक अरविंद गौतम बताया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सर्विस राइफल जब्त कर ली थी।

यह भी पढ़ें: यूरिया चोरी का आरोप, कंधे पर बोरी बांधकर निकाला जुलूस,ढोल-नगाड़ों के बीच VIDEO वायरल

दंतेवाड़ा घटना ने फिर उठाए सुरक्षा से जुड़े सवाल

बचेली CISF कैंप में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान हुई फायरिंग ने एक बार फिर हथियारों की हैंडलिंग और सुरक्षा प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, घटना को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस की जांच, FSL रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करना जरूरी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts