Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रॉस्टिट्यूशन के आरोप... बांग्लादेशी एडल्ट स्टार मुंबई में गिरफ्तार, जानें दोस्त ने ही क्यों पकड़वाकर भेजा जेल

Follow on Google News
प्रॉस्टिट्यूशन के आरोप... बांग्लादेशी एडल्ट स्टार मुंबई में गिरफ्तार, जानें दोस्त ने ही क्यों पकड़वाकर भेजा जेल
मुंबई। इंडियन पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख नाम से मशहूर पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्डे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, उनके बांग्लादेशी होने के सबूत मिले हैं। आरोप है कि, रिया बर्डे और उनका परिवार फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनवाकर भारत में रह रहे थे। मामला सामने आने के बाद मुंबई के ठाणे से उनकी गिरफ्तारी हुई है।

एक्टर समेत पूरे परिवार पर मामला दर्ज

उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस ने रिया बर्डे और उनके परिवार के खिलाफ IPC की धाराओं 420, 465, 468, 479, 34 और 14 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है। रिया बर्डे पर बांग्लादेशी होने का आरोप है, उनके पास से फर्जी इंडियन पासपोर्ट भी मिला है। इसके साथ ही उनके घर में पूरे परिवार के दस्तावेज भी फर्जी हैं। खास बात यह है बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, रिया बर्डे की मां अंजली बांग्लादेशी हैं। वो अपनी दोनों बेटियों और बेटे के साथ अवैध रूप से भारत आईं और यहीं बस गईं। कुछ सालों पहले रिया की मां ने खुद को पश्चिम बंगाल का होने का दावा करते हुए अमरावती के एक शख्स अरविंद बर्डे से शादी कर ली। बाद में उसकी मदद से उन्होंने अपने और बच्चों के फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनवा लिए, ताकि वह अपनी भारतीय पहचान साबित कर सके। उनके पास जन्म प्रमाण पत्र से लेकर पासपोर्ट और खुद को भारतीय साबित करने के लिए कई फर्जी डॉक्यूमेंट्स हैं।  

रिया के करीबी दोस्त ने पहुंचाया जेल

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि रिया की मां और पिता दोनों फिलहाल कतर में रह रहे हैं। मामला तब सामने आया, जब रिया बर्डे के एक करीबी दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है। वो भारत में अवैध रूप से रह रही है। जिसके बाद प्रशांत ने ये जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रिया के सभी दस्तावेजों की जांच की तो उनके बांग्लादेशी होने के सबूत मिले और पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हुआ।

रिया को छोड़ पूरा परिवार फरार

पुलिस के मुताबिक, रिया की मां अंजली बर्डे (रूबी शेख) और पिता अरविंद बर्डे कतर में हैं। वहीं भाई रविंद्र बर्डे (रियाज शेख) और बहन ऋतु (मोनी शेख) फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

प्रॉस्टिट्यूशन के आरोप में हो चुकी है गिरफ्तार

रिया बर्डे पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं, लेकिन उस समय उन्हें प्रॉस्टिट्यूशन के आरोप में पकड़ा गया था। बता दें कि, रिया बर्डे पोर्न इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और पोर्न कंटेंट बनाने वाले कई प्रोडक्शन हाउसेस से जुड़ी हुई हैं। रिया ने राज कुंद्रा के प्रोडक्शन में भी काम किया है। रिया बर्डे उल्लू ऐप और कई पोर्न वेबसाइड के लिए काम करती हैं। ये भी पढ़ें- Mahalakshmi Murder Case : ब्लैकमेल, मारपीट… क्यों एक लवर से राक्षस बना 59 टुकड़े करने वाला आरोपी, सुसाइड नोट से हुए चौंकाने वाले खुलासे
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts