Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ : अरागाम के जंगलों में एक आतंकी ढेर, अमित शाह की बैठक के बाद दिखा एक्शन

Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ : अरागाम के जंगलों में एक आतंकी ढेर,  अमित शाह की बैठक के बाद दिखा एक्शन
बांदीपोरा। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। यहां 2 से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, उनकी तलाश की जा रही है। अरागम इलाके के गुरिहाजन में रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने 16 जून को ही जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग की थी। जिसमें उन्होंने आतंकवाद को कुचलने और आतंकियों की मदद करने वालों पर सख्ती बरतने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

ड्रोन के जरिए मिला आतंकी का शव

ये मुठभेड़ बांदीपोरा के अरागम इलाके में रविवार देर रात शुरू हुई थी। अरागम के जंगलों में रविवार को फायरिंग की आवाज सुनाई दी। इसके बाद सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सोमवार सुबह तलाशी अभियान तेज करने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया। ड्रोन के जरिए इलाके में आतंकी के शव का पता चला। आतंकी के हाथ में एम4 राइफल भी देखी गई।

9 दिन में 4 आतंकी हमले

जम्मू कश्मीर में 9 जून के बाद चार आतंकी हमले हो चुके हैं। रियासी, कठुआ और डोडा में चार स्थानों पर आतंकवादी हमला कर चुके हैं। इन हमलों में नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। वहीं एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का जवान शहीद हो गया था। इसके अलावा एक नागरिक और सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। 9 जून : मोदी सरकार के शपथ के दिन जम्मू के रियासी में शाम 6:15 बजे कंदा इलाके में आतंकियों ने शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर 25-30 राउंड फायरिंग की। ड्राइवर को गोली लगने की वजह से बस खाई में गिर गई। इसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 41 घायल हो गए। संदिग्ध आतंकी का स्केच बनवाने के साथ ही उस पर 20 लाख का इनाम घोषित किया गया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 11 जून : जम्मू के कठुआ में देर शाम करीब 8 बजे पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हीरानगर के सैदा सुखल गांव में दो आतंकियों ने घरों का दरवाजा खटखटाकर पानी मांगा। शक होने पर ग्रामीणों ने दरवाजा बंद कर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, इसमें एक ग्रामीण घायल हो गया। DIG और SSP के मौके पर पहुंचते ही एक आतंकी ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। ग्रेनेड फेंकने के दौरान वह मारा गया। 12 जून : लगातार दूसरे दिन जारी मुठभेड़ में एक और आतंकी को ढेर कर दिया गया। पुलिस ने आतंकी के पास से अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन बरामद की है। 11 जून : जम्मू के डोडा में रात करीब 1-2 बजे डोडा के भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर आतंकियों ने फायरिंग की। इसमें 5 जवान और एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स (जेईएम/जैश) ने ली। 12 जून : जम्मू के डोडा के गंडोह में रात करीब 8:20 बजे कोटा टॉप में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के कॉन्स्टेबल फरीद अहमद जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज डोडा में भर्ती कराया गया। ये भी पढ़ें- देश के लिए कुर्बान हुआ MP का बेटा : जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का जवान शहीद, कल होगा अंतिम संस्कार; 2021 में हुई थी शादी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts