Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना:जानलेवा हमले में बमौरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

गुना के बमौरी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया गया था।
जानलेवा हमले में बमौरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
जानलेवा हमले में बमौरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जिले में गंभीर अपराधों पर सख्ती बरतते हुए बमौरी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में की गई।

पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला

पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को भूराचक निवासी मिश्रीलाल ओड़िया ने थाना बमौरी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते श्याम मीना, लक्ष्मीनारायण मीना, विट्ठल मीना, मुरली मीना, सविता मीना और घनश्याम लोधा ने उन पर और उनके पुत्र नवाब ओड़िया पर लाठी एवं कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना बमौरी में अपराध क्रमांक 168/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई।

ये भी पढ़ें: पन्ना : डेयरी के 900 लीटर दूध में मिलीं मरी मक्खियां, खाद्य विभाग ने दूध के  सैंपल भेजे

विशेष टीम ने चार आरोपियों को दबोचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 23 जुलाई को दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  सभी आरोपी ग्राम पांचौरा के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: सीहोर : बिजली चोरी का केस बनाना पड़ा भारी, सीहोर में लाइन हेल्पर पर डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी, दो आरोपियों पर FIR

अधिकारियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, उपनिरीक्षक रचना खत्री, प्रेमपाल सिंह सिकरवार, महेश लकड़ा, साइबर सेल प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान सहित थाना एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में गंभीर अपराध करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Edited By: Sumit Shrivastava

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts