Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:मंच पर माला पहनाने के बाद भड़का विवाद! महिला सरपंच के परिवार का एक साल से सामाजिक बहिष्कार, भाजपा नेता पर उगाही के आरोप

सरपंच परिवार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, सामाजिक दंड और पंचायत विकास कार्यों में कथित वसूली के आरोपों की पुलिस जांच शुरू। वाड्रफनगर विकासखंड के हरिगवां गांव की महिला सरपंच के परिवार का आरोप है कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता मंशाराम साहू ने महिला सरपंच को मंच पर माला पहनाकर सम्मानित किया था। इसी घटना के बाद समाज के कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
मंच पर माला पहनाने के बाद भड़का विवाद! महिला सरपंच के परिवार का एक साल से सामाजिक बहिष्कार, भाजपा नेता पर उगाही के आरोप

PREM KUMAR, RAIPUR। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के हरिगवां गांव में सामाजिक बहिष्कार का गंभीर मामला सामने आया है। महिला सरपंच के परिवार ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता द्वारा सार्वजनिक मंच पर माला पहनाने के बाद पूरे परिवार का समाज ने बहिष्कार कर दिया। परिवार ने भाजपा नेता पर पंचायत विकास कार्यों में उगाही के आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: IIM रायपुर में सत्ता का मंथन: CM साय संग मंत्रिमंडल बनाएगा छत्तीसगढ़ के नए विकास का ब्लूप्रिंट

माला पहनाने के बाद शुरू हुआ विवाद

वाड्रफनगर विकासखंड के हरिगवां गांव की महिला सरपंच के परिवार का आरोप है कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता मंशाराम साहू ने महिला सरपंच को मंच पर माला पहनाकर सम्मानित किया था। इसी घटना के बाद समाज के कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

एक साल से सामाजिक बहिष्कार का दावा

पीड़ित परिवार का कहना है कि पिछले एक वर्ष से उन्हें सामाजिक कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों और सामुदायिक गतिविधियों से दूर रखा जा रहा है। परिवार का आरोप है कि समाज ने उनके साथ पूरी तरह सामाजिक संबंध समाप्त कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन से बड़ा हादसा, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत

समाज ने रखीं शर्तें और दंड

परिवार का आरोप है कि समाज में दोबारा शामिल करने के लिए उन पर सामाजिक दंड लगाया गया है और कई शर्तें भी रखी गई हैं। परिवार ने इन शर्तों को अनुचित और अपमानजनक बताते हुए स्वीकार करने से इनकार किया है।

भाजपा नेता पर उगाही के आरोप

शिकायत में भाजपा नेता मंशाराम साहू पर पंचायत के विकास कार्यों में कथित रूप से उगाही करने का भी आरोप लगाया गया है। परिवार का कहना है कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: CM हाउस तक पहुंचा नकटी विस्थापितों का गुस्सा, कलेक्टर के आश्वासन के बाद देर रात खत्म हुआ घेराव

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित परिवार ने रघुनाथनगर थाने में लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

/img/129/1783172671049
/img/129/1783172676277

सामाजिक बहिष्कार विवाद में सुलह पर जताई सहमति

बलरामपुर के हरिगवां गांव में महिला सरपंच मानबासिया खेरवार के कथित सामाजिक बहिष्कार और भाजपा नेता पर उगाही के आरोपों की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया। वाड्रफनगर एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की जांच की। जांच के दौरान समाज के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में सरपंच दंपती ने सामाजिक परंपरा के तहत अर्थदंड स्वीकार कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और समाज के साथ मिलकर चलने पर सहमति जताई। पुलिस शिकायत में भाजपा नेता मंशाराम साहू पर पंचायत के विकास कार्यों में कथित उगाही के आरोपों की जांच अलग से जारी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts