Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली किया संबोधित, बोले-केन बेतवा परियोजना से बदलेगी बुदेलखंड की तस्वीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धरती पुत्र परिश्रम से फसल उगाते हैं, जो सभी को उपलब्ध होता है। अन्नदाता किसानों की समस्याओं को दूर कर उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली प्रवास के दौरान बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान किसानों से संवाद भी किया।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली किया संबोधित, बोले-केन बेतवा परियोजना से बदलेगी बुदेलखंड की तस्वीर
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली किया संबोधित

छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड हीरों की धरती है और यहां की जमीन में हीरा निकलता है। उन्होंने जिले में होने वाली पिपरमेंट की खेती और फर्नीचर की क्वालिटी का भी जिक्र किया। छतरपुर जिले के किसानों को रबी सीजन की फसलों की नवीनतम तकनीक, उन्नत कृषि पद्धतियों और आधुनिक कृषि संसाधनों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई केन-बेतवा लिंक परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे बुंदेलखंड सहित संबंधित क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई का भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में किसानों ने जैविक और प्राकृतिक खेती, होलेस्टिक फार्मिंग, औषधीय फसल, लघु धान्य उत्पादन, कस्टम हायरिंग केन्द्र और कृषि के साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। 

'मेहनत से फसल उगाते हैं धरती पुत्र'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धरती पुत्र परिश्रम से फसल उगाते हैं, जो सभी को उपलब्ध होता है। अन्नदाता किसानों की समस्याओं को दूर कर उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड हीरों की धरती है, यहां की जमीन में हीरा निकलता है। मुख्यमंत्री ने जिले में होने वाली पिपरमेंट की खेती का भी जिक्र किया और फर्नीचर की क्वालिटी को बेहतर बताया।

ये भी पढ़ें: हरदा में लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, चार सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग

रबी फसलों की नवीनतम तकनीक की जानकारी

छतरपुर जिले के किसानों को रबी सीजन की फसलों की नवीनतम तकनीक, उन्नत कृषि पद्धतियों और आधुनिक कृषि संसाधनों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों ने दीप जलाकर किया। छतरपुर में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, प्रशासक अपेक्स बैंक डॉ. महेन्द्र सिंह यादव, प्रशासक सहकारिता के.पी. सिंह और विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया मौजूद थे।

X Post

सीएम ने सामूहिक विवाह की अपील की 

मुख्यमंत्री ने आल्हा-ऊदल के प्रसंग का जिक्र करते हुए बुंदेलखंड की वीरता और गौरवशाली परंपरा का वर्णन किया। उन्होंने किसानों और उपस्थित लोगों से सामाजिक आयोजनों में अनावश्यक खर्च कम करने और सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक आयोजनों में अनावश्यक खर्च को कम कर समाज के हित में बेहतर काम किया जा सकता है।

Breaking News

किसानों ने बताए कृषि नवाचार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छतरपुर जिले के प्रगतिशील किसान सलीम खान से संवाद किया। सलीम ने जैविक और प्राकृतिक खेती के साथ होलेस्टिक फार्मिंग और औषधीय फसल उत्पादन, कृषि के साथ अन्य कृषकों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जानकारी दी। बिजावर निवासी कृषक सौरभ भटनागर ने बताया कि वे जैविक और प्राकृतिक खेती के साथ फल और सब्जी उत्पादन कार्यक्रम तथा होलेस्टिक फार्मिंग, जिसमें मुर्गी पालन, मछली पालन और बतख पालन शामिल है, करते हैं।

ये भी पढ़ें: रातापानी जंगल कटाई मामले में NGT सख्त, MPPCB ने मांगा तीन सप्ताह का समय

सीएम ने किसानों से किया संवाद 

जनजाति समाज की हब्बीबाई ग्राम सलैया ने बताया कि उनके द्वारा कोदो, कुटकी, रागी, बाजरा, ज्वार और अन्य लघु धान्य फसलों का उत्पादन करते हुए प्रोसेसिंग के साथ बाजार में बेचा जाता है। ग्राम हतना निवासी अनिल यादव ने बताया कि उन्होंने कस्टम हायरिंग केन्द्र की स्थापना की और ट्रैक्टर सहित कुल 6 यंत्र खरीदे। गत वर्ष अन्य किसानों को किराए पर यंत्र उपलब्ध करवाने से लगभग 5.50 लाख तक मुनाफा प्राप्त हुआ है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts