Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छग के एकलव्य स्कूल में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, 3 विधायकों ने की न्यायिक जांच की मांग

हॉस्टल में फंदे पर मिली मेधावी छात्र विनय कुमार की लाश, घटना के वक्त PT के लिए मैदान में थे दूसरे छात्र; परिवार बोला- मानसिक तनाव में नहीं था बेटा, बालोद के डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के मेधावी छात्र विनय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के समय अन्य छात्र सुबह PT के लिए मैदान में गए थे।
छग के एकलव्य स्कूल में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, 3 विधायकों ने की न्यायिक जांच की मांग
balod-eklavya-school-student

रायपुर: बालोद जिले के डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के मेधावी छात्र विनय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया है। छात्र की मौत को लेकर अब जिले के तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग उठाई है। परिजनों का कहना है कि विनय किसी मानसिक तनाव में नहीं था और घटना से कुछ समय पहले उसने अपने पिता से 10वीं के बाद विषय चयन और करियर को लेकर सकारात्मक बातचीत भी की थी।

हॉस्टल में फंदे पर मिला छात्र

डौंडी के आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब हॉस्टल में 10वीं कक्षा के छात्र विनय कुमार की फंदे पर लाश मिली। घटना के समय हॉस्टल के अन्य छात्र सुबह की PT के लिए मैदान में गए हुए थे।

ये भी पढ़ें: CM हाउस में तीजा-पोरा की धूम, सीएम साय बोले- लखपति बन रही हैं हमारी बहनें

मेधावी छात्र की मौत से उठे सवाल

विनय की संदिग्ध मौत ने विद्यालय की हॉस्टल व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के कारणों को लेकर कई तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

परिवार का दावा- मानसिक तनाव में नहीं था विनय

मृतक छात्र के परिजनों ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान बताया कि विनय किसी तरह के मानसिक तनाव में नहीं था। परिवार के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले ही विनय ने अपने पिता से 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई, विषय चयन और करियर को लेकर सकारात्मक बातचीत की थी।

ये भी पढ़ें: 2 लाख गरीब परिवारों का सपना हुआ साकार, जेठा में PM आवास का महाआयोजन,शिवराज-साय ने सौंपी घर की चाबी

तीनों विधायकों ने परिवार से की मुलाकात

मामले को गंभीरता से लेते हुए डौंडीलोहारा की विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने रीवागहन पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

आत्महत्या नहीं, संदिग्ध मौत की जांच की मांग

तीनों विधायकों ने मामले को प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है। उनका कहना है कि छात्र की मौत की पूरी परिस्थितियों की जांच होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: शराब के खेल पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन,3 अफसर सस्पेंड,4409 खाली बोतलें और होलोग्राम बरामद

विधानसभा में उठेगा मामला

गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि मामले की जांच के लिए विधानसभा में विशेष समिति गठित कराने को लेकर वे नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा करेंगे। उनका कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि परिवार को वास्तविक स्थिति का पता चल सके।

हॉस्टल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग

विधायक संगीता सिन्हा और अनिला भेड़िया ने शासन स्तर पर पत्र लिखकर मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग उठाई है। साथ ही हॉस्टल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने और यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: गरबा पंडाल में जाना है तो तिलक लगाएं, मूर्ति पूजा करें,वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के बयान से छिड़ी नई बहस

अब जांच पर टिकी नजर

मेधावी छात्र विनय कुमार की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर हॉस्टल में ऐसी परिस्थिति कैसे बनी? परिवार की ओर से मानसिक तनाव से इनकार किए जाने और तीनों विधायकों द्वारा न्यायिक जांच की मांग किए जाने के बाद अब मामले की निष्पक्ष जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts