Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिवाली से पहले बजरंग दल ने लगाए पोस्टर, केवल सनातनियों से सामान खरीदने की अपील

दिवाली से पहले भोपाल में बजरंग दल ने पोस्टर लगाए, हिंदूओं से की अपील। मामले में कांग्रेस और भाजपा की टिप्पणी।
दिवाली से पहले बजरंग दल ने लगाए पोस्टर, केवल सनातनियों से सामान खरीदने की अपील
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। भोपाल में दिवाली के महापर्व पर विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल द्वारा बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। जिसमें मुख्य रूप  से हिंदू लोगों से गुजारिश की गई हैं। होर्डिंग में लिखा है, 'दिपावली की खरीदी उनसे करें, जो आपकी खरीदी से दिवाली मना सकें'। दरअसल, बजरंग दल ने एक बैठक में निर्णय लिया था कि., मिठाई, ज्वैलरी, या पटाके से लेकर दिवाली में उपयोग होने वाला सभी सामान हिंदूओं से खरीदा जाए। अब इस मामले में प्रदेश में सियासत भी गरमा गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और कांग्रेस मंत्री पीसी शर्मा के नए बयान सामने आए है। 

    स्वदेशी व्यवहार को जागृत करना: रामेश्वर शर्मा

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस फैसले को सही बताया है। उन्होंने कहा कि, 'यह फैसला देश में स्वदेशी व्यवहार को जागृत करता है, साथ ही यह भी निश्चित करता है कि हिंदू अपने पवित्र त्योहार के लिए सामान सुरक्षित और स्वच्छ जगह से खरीदारी कर रहा है।' वहीं, मामले पर कांग्रेस नेता पी.सी शर्मा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, 'फैसला सांप्रदायिक सौहार्द के खिलाफ है।' 

    व्यापार और व्यवहार केवल सनातनियों के साथ: बजरंग दल 

    बजरंग दल ने अपनी हाल ही में हुई बैठक में निर्णय लिया था, कि आने वाले हिंदू त्योहारों पर खरीदारी केवल उन्हीं लोगों से की जाएगी जो सनातन धर्म के अनुयायी हैं, और जो दिवाली जैसे पर्वों को मनाते हैं। चाहे मिठाई हो, ज्वैलरी हो या पटाखे, हर वस्तु उन्हीं दुकानों से खरीदी जाएगी, जहां हिंदू परंपराओं का पालन होता है। जहां दिवाली पर दीप जलाए जाते हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि व्यापार और व्यवहार अब केवल सनातनियों के साथ ही किया जाएगा।

    जितेंद्र चौहान: हिंदू दुकानदारों, व्यापारियों का समर्थन करना

    वहीं, मामले पर विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमुख जितेंद्र चौहान ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, कि संगठन की ओर से लगवाए इन पोस्टर्स का एकमात्र उद्देश्य हिंदू दुकानदारों, व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों का समर्थन करना है, ताकि साल में एक बार आने वाले इस त्योहार से वो कुछ कमाई कर सकें और उनकी भी दिवाली अच्छी मना सके।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts