TMC विधायक हुमायूं कबीर सस्पेंड :बाबरी बनाने का ऐलान करने पर ममता का बड़ा एक्शन, कहा था- मस्जिद जरूर बनेगी

TMC ने विधायक हुमायूं कबीर को विवादित बयान और कथित सांप्रदायिक राजनीति फैलाने के आरोप में निलंबित कर दिया। पार्टी का कहना है कि, कबीर की गतिविधियां बीजेपी की मदद से सांप्रदायिक राजनीति बढ़ाने की कोशिश जैसी थीं। कबीर ने कहा था कि, वे बेलडांगा में Babri Masjid की तर्ज पर एक नई मस्जिद का शिलान्यास करेंगे।
Follow on Google News
बाबरी बनाने का ऐलान करने पर ममता का बड़ा एक्शन, कहा था- मस्जिद जरूर बनेगी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ी हलचल मच गई है। TMC विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में Babri Masjid की तर्ज पर एक नई मस्जिद के शिलान्यास का ऐलान कर दिया है। उनके इस विवादित बयान को लेकर पार्टी ने उन पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। TMC का कहना है कि, कबीर का यह कदम सीधे तौर पर सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने वाला था।

    ममता बनर्जी ने दिखाई सख्ती

    तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, तीन बार चेतावनियां देने के बावजूद हुमायूं कबीर ने अपनी विवादित गतिविधियां जारी रखीं। मेयर फिरहाद हाकिम ने स्पष्ट किया कि, पार्टी किसी ऐसे बयान या कार्यक्रम का समर्थन नहीं करती, जो साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाए।

    हाकिम ने कहा कि, टीएमसी सांप्रदायिकता में विश्वास नहीं करती। कबीर को पहले भी समझाया गया, लेकिन उन्होंने पार्टी लाइन का उल्लंघन किया। अब पार्टी का उनसे कोई संबंध नहीं रहेगा।

    क्या था पूरा विवाद?

    हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति के रूप में एक नई मस्जिद का शिलान्यास करने का ऐलान किया था। जिसके तहत-

    • पोस्टर लगाए गए।
    • तारीख 6 दिसंबर तय की गई।
    • जगह का दावा किया गया।
    • कार्यक्रम में दो लाख लोगों के आने की बात कही गई।

    उन्होंने प्रशासन को चुनौती दी कि, अगर उन्हें रोका गया तो राष्ट्रीय राजमार्ग-34 मुसलमानों के नियंत्रण में होगा।

    3 साल में बनेगी ‘बाबरी’ नाम की मस्जिद?

    कबीर का कहना है कि, मस्जिद का निर्माण तीन साल में पूरा होगा। दो लाख लोग शिलान्यास में शामिल होंगे। 400 प्रमुख लोग मंच पर रहेंगे। यह कार्यक्रम 6 दिसंबर को कोलकाता में TMC की बड़ी रैली के दिन ही रखा गया है, जिसे सहमति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    कबीर बोले- मैं बयान से पीछे नहीं हटूंगा

    सस्पेंशन के बाद भी कबीर अपने रुख पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि, मैं 6 दिसंबर को शिलान्यास करूंगा। यह मेरा निजी मामला है। पार्टी कुछ भी करे, मुझे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी दावा किया कि, 22 दिसंबर को नई पार्टी लॉन्च करेंगे। 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे, TMC और BJP दोनों से लड़ेंगे।

    TMC का आरोप- फैलाना चाहते थे तनाव

    TMC नेताओं ने आरोप लगाया कि, हुमायूं कबीर जानबूझकर BJP के साथ मिलकर सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, ताकि बंगाल में सांप्रदायिक राजनीति को हवा दी जा सके।

    कबीर का राजनीतिक सफर

    2011: कांग्रेस से पहला चुनाव जीता

    2012: कांग्रेस छोड़ी

    2013: TMC में शामिल, मंत्री बने

    2015: पार्टी विरोधी गतिविधियों पर TMC से 6 साल के लिए निष्कासित

    2016: निर्दलीय चुनाव लड़ा, हार

    2018: BJP में शामिल

    2019: BJP टिकट पर चुनाव, हार

    2021: TMC में वापसी, भरतपुर से विधायक बने

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts