Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अयोध्या राम मंदिर चोरी मामले में आज 2 FIR हो सकती है!जांच के लिए SIT कलेक्टर और SSP के साथ मंदिर पहुंची

जांच में अब तक पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर करीब 2 करोड़ रुपए की बरामदगी होने का दावा किया गया है।
जांच के लिए SIT कलेक्टर और SSP के साथ मंदिर पहुंची

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के कथित मामले ने अब राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को इस मामले में दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज होने की संभावना है। हालांकि अब तक पुलिस ने किसी भी शिकायत पर आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं की है। वहीं, मामले की जांच कर रही एसआईटी लगातार संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

दो पक्षों ने FIR की मांग की

धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे ने राम जन्मभूमि थाने में शिकायत पत्र सौंपकर चढ़ावा चोरी की जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। दूसरी ओर, यूपी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने भी मंगलवार को शिकायत देकर केस दर्ज कराने की बात कही है। ऐसे में चढ़ावा चोरी के मामला की जांच में आगे कई राज सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: CAPF जवानों के लिए बड़ी राहत : एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान अब नहीं होगी परेशानी, 24 घंटे मदद करेगी विशेष टीम

मंदिर पहुंची SIT, जांच तेज

मंगलवार सुबह एसआईटी की टीम जांच के लिए राम मंदिर पहुंची। इस दौरान अयोध्या के डीएम शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौजूद रहे। टीम ने ट्रस्ट से जुड़े संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ जारी रखी और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों से भी जानकारी ली।

जांच में उठे कई अहम सवाल

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने मंदिर में तैनात सुरक्षा अधिकारियों से पूछा कि कर्मचारियों की जांच किस तरह की जाती थी। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की एंट्री के समय तलाशी ली जाती थी, लेकिन बाहर निकलते वक्त ऐसी व्यवस्था नहीं थी। इसी पहलू को जांच का महत्वपूर्ण बिंदु माना जा रहा है।

अब तक 2 करोड़ रुपए बरामद

जांच में अब तक पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर करीब 2 करोड़ रुपए की बरामदगी होने का दावा किया गया है। सभी लोग मंदिर में दान राशि की गिनती से जुड़े कार्य में तैनात बताए जा रहे हैं। लवकुश और अनुकल्प फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

Featured News

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

अखिलेश यादव ने मामले को महापाप-महाघोटाला बताते हुए गहन जांच की मांग की। वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि भारी गबन हुआ है और निष्पक्ष जांच जरूरी है। जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले रामभक्तों पर गोली चलवाते थे, वे आज रामभक्ति की बात कर रहे हैं।

मामले की टाइमलाइन

  1. 7 जून: पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने करोड़ों रुपए की चोरी का दावा किया।
  2. 9 जून: भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने CBI जांच की मांग की।
  3. 10 जून: प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंदिर ट्रस्ट से रिपोर्ट तलब की।
  4. अब तक: जांच एजेंसियों द्वारा 2 करोड़ रुपए की बरामदगी का दावा। 
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts