Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Samit Dravid India U19 : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे समित को मिली टीम में जगह

Follow on Google News
Samit Dravid India U19 : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे समित को मिली टीम में जगह
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। अब राहुल द्रविड़ के बेटे समित भी अंडर-19 लेवल पर धमाल मचाने जा रहे हैं। 18 साल के समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया-19 के खिलाफ वनडे और चार दिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

21 सितंबर से होगा सीरीज का आगाज

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम भारत के दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इन दोनों सीरीज के लिए बीसीसीआई ने दो अलग-अलग टीमों की घोषणा की है। वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान अलग खिलाड़ी के हाथ में है तो वहीं टेस्ट सीरीज के लिए दूसरे खिलाड़ी को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस अंडर-19 सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से होगी।

वनडे टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

वनडे सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की कमान मोहम्मद अमान को सौंपी गई है। इसके अलावा रुद्र पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। मोहम्मद अमान (कप्तान), रुद्र पटेल (उपकप्तान), साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, किरण चोरमले, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युधाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राजावत, मोहम्मद एनान।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

चार दिवसीय सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम- वैभव सूर्यवंशी, नित्या पंड्या, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), सोहम पटवर्धन (कप्तान), कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह और मोहम्मद एनान।

दोनों सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से होने वाली है।
  • 21 सितंबर: पहला वनडे, पुदुचेरी, सुबह 9:30 बजे
  • 23 सितंबर: दूसरा वनडे, पडुचेरी, सुबह 9:30 बजे
  • 26 सितंबर: तीसरा वनडे, पुडुचेरी, सुबह 9:30 बजे
  • 30 सितंबरसे 3 अक्टूबर: पहला चार दिवसीय मैच, चेन्नई, सुबह 9:30 बजे
  • 07 अक्टूबर से 10 अक्टूबर: दूसरा चार दिवसीय मैच, चेन्नई, सुबह 9:30 बजे

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट मैच (30 सितंबर से 3 अक्टूबर)
  • दूसरा टेस्ट मैच (7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर)
ये भी पढ़ें- Harmanpreet Kaur Cricket Journey : वर्ल्ड कप में फिर महिला क्रिकेट टीम की कमान संभालेंगी हरमनप्रीत कौर, पंजाब के मोगा से निकली लड़की ने कैसे तय किया क्रिकेट का सफर
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts