Guna News : दुकान में चोरी की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आधा दर्जन संदिग्ध बदमाश

गुना। शहर के सकतपुर रोड स्थित बूढ़े बालाजी क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें करीब आधा दर्जन संदिग्ध बदमाशों को वारदात की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।
यह घटना शहर की बोहरा कॉलोनी निवासी व्यापारी प्रदीप ओझा की दुकान पर घटित हुई, जो बूढ़े बालाजी मंदिर से आगे बुन्देला होटल के पास स्थित है। बदमाशों ने दुकान के ताले को तोड़ने की कोशिश की, हालांकि वे दुकान में प्रवेश नहीं कर सके। लेकिन ताले को नुकसान पहुंचाया गया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
व्यापारी प्रदीप ओझा ने बताया कि रात करीब 12:20 बजे कुछ संदिग्ध लोग दुकान के आसपास घूमते दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने ताला तोड़ने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश योजनाबद्ध ढंग से दुकान के बाहर जमा होते हैं और अंदर घुसने की कोशिश करते हैं। किसी वजह से वे सफल नहीं हो पाए, लेकिन दुकान के ताले को क्षति पहुंचाई।





















