एथलीट Rebecca Cheptegei को बॉयफ्रेंड ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, पेरिस ओलंपिक में ले चुकी हैं भाग

नई दिल्ली। युगांडा की महिला एथलीट रेबेका चेपटेगी को उसके बॉयफ्रेंड ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। युगांडा की ओलंपिक समिति के प्रमुख ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।
वकील डोनाल्ड रूकेरे ने एक पोस्ट में कहा- हमें अपने ओलंपिक एथलीट रेबेका चेपटेगी के प्रेमी के भयानक हमले के बाद दुखद निधन के बारे में पता चला है।
80% जल गई थीं रेबेका
एल्डोरेक्ट के रिफ्ट वैली शहर में मोई टीचिंग एंड रेफरल हॉस्पिटल (एमटीआरएच) के कार्यवाहक प्रमुख ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि 33 वर्षीय चेप्टेगी का शरीर 80 प्रतिशत तक जल गया था। कल रात को उनके शरीर के सभी अंग खराब हो गए थे।
बॉयफ्रेंड ने चेप्टेगी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
पुलिस ने कहा था कि उसके बॉयफ्रेंड के रूप में पहचाने जाने वाले डिक्सन नदीमा मरांगच नाम के एक व्यक्ति ने रविवार को ट्रांस-नोज़िया के पश्चिमी काउंटी एंडेबेस में उसके घर पर कथित तौर पर पेट्रोल डालकर चेप्टेगी को आग लगा दी थी। यह घटना चेप्टेगी के पेरिस ओलंपिक में मैराथन में भाग लेने के कुछ ही सप्ताह बाद हुई, जहां वह 44वें स्थान पर रहीं।घर में छिपकर बैठा था मरांगच
अधिकारियों के अनुसार, रेबेका का पार्टनर डिक्सन नदीमा मरांगच उसके घर पर छिपा हुआ था। इस दौरान रेबेका अपने बच्चों के साथ चर्च में थीं। जब वह चर्च से लौटीं तो घर में घुसते ही मरांगच ने उस पर हमला कर दिया।





















