Asian Games Opening Ceremony : 19वें एशियन गेम्स का धमाकेदार आगाज, हरमनप्रीत-लवलीना ने की भारतीय दल की अगुआई

Follow on Google News
Asian Games Opening Ceremony : 19वें एशियन गेम्स का धमाकेदार आगाज, हरमनप्रीत-लवलीना ने की भारतीय दल की अगुआई
स्पोर्ट्स डेस्क। 19वें एशियन गेम्स की शनिवार को आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। इस बार एशियन गेम्स चीन के हांगझोउ में 23 सितंबर से लेकर 8 अगस्त तक हो रहे हैं। वहीं इस सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ध्वजवाहक की भूमिका निभाई। दोनों ने परेड में भारतीय दल की अगुआई की।

भारत के 655 खिलाड़ी करेंगे शिरकत

एशियन गेम्स 2023 में इस बार भारत के कुल 655 खिलाड़ी 39 गेम्स में अपना दम दिखाएंगे। ये अबतक का सबसे बड़ा दल है। साल 2018 के जकार्ता एशियाड में भारत के 572 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इन खेलों में 45 देशों के 12000 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

दर्शकों ने तालियों से किया स्वागत

एशियन गेम्स 2023 की ओपनिंग सेरमेनी में आज चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी में चीन के इतिहास और उसकी उपलब्धियों को दिखाया गया। सेरमेनी के आगाज में हुए शानदार लेजर शो ने लोगों का मन मोह लिया। भारतीय टीम जब आई तो स्टेडियम गूंज उठा। दर्शकों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।

5 साल बाद हो रहा आयोजन

एशियाई खेलों का आयोजन पिछले साल 2022 में किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इन्हें 2023 के लिए स्थगित कर दिया गया। ऐसे में इस बार 5 साल बाद एशियाई खेलों का आयोजन हो रहा है। एशियाई खेलों में 45 देशों के एथलीट अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ध्वजवाहक की भूमिका निभाई। दोनों ने परेड में भारतीय दल की अगुआई की। https://twitter.com/ddsportschannel/status/1705560134976778412

इन देशों ने की परेड की शुरुआत

परेड की शुरुआत करने वाला पहला देश अफगानिस्तान था, उसके बाद बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, हांगकांग, चीन, भारत, इंडोनेशिया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान, इराक थे।

जकार्ता में नीरज चोपड़ा थे ध्वजवाहक

गौरतलब है कि टोक्यो 2020 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा साल 2018 में आयोजित जकार्ता एशियाई खेलों में ध्वजवाहक थे। महाद्वीपीय प्रतियोगिता में कुल 655 भारतीय एथलीट 39 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। यह एशियाई खेल में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। इस बीच चीन अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ियों को चीन में प्रवेश नहीं दिए जाने के विरोध में भारतीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कल अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी थी। खेल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts