Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अरविंद केजरीवाल बने सेंटा क्लॉस, 'क्रिसमस' पर लोगों को दिया योजनाओं का गिफ्ट, देखें वीडियो

Follow on Google News
अरविंद केजरीवाल बने सेंटा क्लॉस, 'क्रिसमस' पर लोगों को दिया योजनाओं का गिफ्ट, देखें वीडियो
नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया में क्रिसमस सेलिब्रेशन चल रहा है। जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इसी बीच दिल्ली चुनाव से पहले क्रिसमस पर आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल सेंटा क्लॉज के अवतार में दिखाई दे रहे है। वीडियो के जरिए ये बताने की कोशिश की गई है कि कैसे केजरीवाल दिल्ली के लोगों को सेंटा क्लॉज की तरह योजनाएं गिफ्ट दे रहे हैं।

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?

वीडियो में अरविंद केजरीवाल बच्चों के साथ दिखाई दे रहे है।इसके बाद केजरीवाल सैंटा क्लॉस के रूप में महिलाओं को महिला सम्मान राशि बांटते नज़र आ रहे हैं। इसके तहत केजरिवाल ने महिलाओं को 2100 रुपए का तोहफा दिया। इसके बाद दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बाहर बच्चों के साथ केजरीवाल दिखाई दिए। वीडियो में केजरीवाल पिंक टिकट लेकर बस में सवार हुए, जो दिल्ली की बसों में महिलाओं की फ्री टिकट की तरफ इशारा करता है। इसके बाद केजरीवाल हाथ में संजीवनी योजना का गिफ्ट बॉक्स लिए भी दिखाई दिए। साथ ही दिल्ली में मिल रही 'फ्री बिजली' के गिफ्ट हाथ में लिए भी दिखाई दे रहे हैं।

दिल्लीवासियों को लुभाने की कोशिश

बता दें कि अगले साल फरवरी महीने में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी को लेकर सभी पार्टियां दिल्लीवासियों को लुभाने में लगी हुई हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी आगामी चुनाव को देखते हुए कई योजनाओं का ऐलान कर चुके हैं, जिसमें महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना शामिल हैं। महिला सम्मान योजना में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे तो वहीं संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त किया जाएगा।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts