Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अरुणाचल प्रदेश :झील पर करे रहे थे मस्ती, अचानक बर्फ की परत टूटी और छीन गई 2 युवकों की जिंदगी

SP थोंगोन ने बताया कि सेला झील और अन्य पर्यटन स्थलों पर वॉर्निंग बोर्ड लगाए गए हैं। पर्यटकों को जमी हुई झीलों पर न चलने की सलाह दी गई है।
झील पर करे रहे थे मस्ती, अचानक बर्फ की परत टूटी और छीन गई 2 युवकों की जिंदगी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में मौजूद सेला लेक में शुक्रवार को केरल के दो युवक डूब गए। इनमें एक टूरिस्ट का शव शुक्रवार को जबकि दूसरे युवक का शव शनिवार को बरामद किया गया। इतना ही नहीं जब दोनों युवकों के शव ढूंढने के लिए गोताखोरों ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया तो उन्हें शव ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

    पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

    पुलिस अधीक्षक (SP) डी. डब्ल्यू. थोंगोन ने जानकारी दी कि मृतकों की पहचान दिनु (26) और महादेव (24) के रूप में हुई है। बता दें दोनों सात लोगों के टूरिस्ट ग्रुप का हिस्सा थे। जो असम गुवाहाटी के रास्ते अरुणाचल प्रदेश पहुंचे थे। झील पर मौत का मंजर बनने वाली घटना शुक्रवार को हुई। दरअसल टूरिस्टों का ग्रुप झमी हुई झील के ऊपर मस्ती कर रहा था। 

    मस्ती पर मिनटों में मौत ने फेरा पानी

    जमी हुई झील में मस्ती में जुटे युवाओं को सुरक्षा की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं गया, और इसी दौरान बर्फ का परत टूट गई और एक युवक पानी में गिर गया। जिसके युवक की चीख- पुकार सुनते ही दिनु और महादेव झील में उकर गए। हालांकि जो युवक पहले से झील में था वह बच निकला, लेकिन जो 2 साथी दिनु और महादेव बर्फीले पानी में उसे बचाने उतरे थे वे दोनों पानी में ही समा गए।

    सुरक्षा कारणों के बाद सर्च ऑपरेशन रोका

    तवांग के पुलिस अधीक्षक डी. डब्ल्यू. थुंगोन के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को इस हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की एक संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

    अत्यधिक ठंड, फिसलन और बर्फ से जमी सतह जैसी बेहद कठिन परिस्थितियों के बावजूद बचावकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दिनु का शव झील से बरामद कर लिया। हालांकि, मौसम लगातार खराब होता जा रहा था और शाम होते-होते अंधेरा भी छा गया। सुरक्षा कारणों को देखते हुए महादेव की तलाश का अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, मौसम अनुकूल होने पर सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts