Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नहीं रहे मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई : अपने स्टूडियो में लगाई फांसी, पैसों की तंगी से थे परेशान; जोधा-अकबर का सेट किया था डिजाइन

Follow on Google News
नहीं रहे मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई : अपने स्टूडियो में लगाई फांसी, पैसों की तंगी से थे परेशान; जोधा-अकबर का सेट किया था डिजाइन
एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। 58 वर्षीय नितिन देसाई ने मुंबई से लगभग 80km दूर कर्ज़त इलाके में बने ND स्टूडियो में फांसी लगा ली। वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे। उनके मैनेजर ने बताया कि देसाई ने रात करीब 3 बजे खुदकुशी की।

नितिन ने क्यों लगाई फांसी ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले उनपर एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने धोखाखड़ी का आरोप लगाया था। कर्जत के MLA ने Mahesh Baldi ने कहा कि, नितिन देसाई मेरे विधानसभा क्षेत्र में आते थे। वो काफी दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। एक एजेंसी ने उन पर 3 महीने तक काम करवाने के बाद पैसा (51 लाख रुपए) नहीं देने का आरोप लगाया था। हालांकि नितिन ने इन आरोपों को गलत ठहराया था।

देवदास जैसी फिल्मों का सेट किया था डिजाइन

नितिन ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में टीवी शो 'तमस’ से की थी। वह 13 दिन और 13 रात उसी सेट पर रहे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में इसके बारे में बताते हुए कहा था कि, उस वक्त अगर मैं 15 मिनट नहाने भी जाता था तो लगता था कि अपने 15 मिनट बर्बाद कर रहा हूं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में 1989 में परिंदा फिल्म से एक आर्ट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। नितिन देसाई ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। आखिरी बार उन्होंने पानीपत फिल्म के लिए काम किया था।

4 बार मिला नेशनल अवॉर्ड

बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर नितिन देसाई को 4 बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। अपने दो दशक के करियर में नितिन देसाई ने बॉलीवुड के कई जाने-माने फिल्ममेकर्स के साथ काम किया। इनमें संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा,  आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts