Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कैसे बनाएं बेवकूफ?नकली मैसेज से लेकर ब्रोकन स्क्रीन तक, देखिए दोस्तों के फनी रिएक्शन!

1 अप्रैल 2026 को दोस्ती और हंसी का नया रिकॉर्ड टूट गया। इस दिन, हल्के-फुल्के प्रैंक और क्रिएटिव ट्रिक्स ने पूरे शहर को चौंका दिया। मोबाइल पर ब्रोकन स्क्रीन, फेक कॉल, नकली मैसेज और उल्टी स्क्रीन जैसी मस्ती ने लोगों के चेहरों पर चौंक और हंसी दोनों ला दी।
नकली मैसेज से लेकर ब्रोकन स्क्रीन तक, देखिए दोस्तों के फनी रिएक्शन!
FILE IMAGE
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हर साल 1 अप्रैल का दिन एक अलग ही माहौल लेकर आता है। सुबह की शुरुआत ही शक से होती है कौन सच बोल रहा है और कौन मजाक कर रहा है, ये समझना मुश्किल हो जाता है। अप्रैल फूल डे सिर्फ किसी को बेवकूफ बनाने का मौका नहीं है, बल्कि यह दिन रिश्तों में हल्कापन और हंसी जोड़ने का एक अनोखा जरिया है।

    आज के डिजिटल दौर में प्रैंक भी अपग्रेड हो चुके हैं। पहले जहां सिर्फ आमने-सामने मजाक होते थे, अब सोशल मीडिया, मोबाइल और टेक्नोलॉजी के जरिए लोग और भी क्रिएटिव तरीके से अपने दोस्तों को अप्रैल फूल बनाते हैं।

    प्रैंक का नया ट्रेंड- स्मार्ट, सिंपल और सेफ

    आजकल के प्रैंक सिर्फ हंसी के लिए होते हैं, न कि किसी को परेशान करने के लिए। सही प्रैंक वही है जो सामने वाले को पहले हैरान करे और फिर हंसा दे। अगर आप भी इस बार कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो ये आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हैं 

    ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल को क्यों बनाया जाता है ‘फूल’? हंसी-मजाक के पीछे छुपा है पुराना राज

    टॉप 10 मजेदार प्रैंक आइडियाज

    1. नकली पार्सल का ट्विस्ट- अपने दोस्त को मैसेज करें भाई, तेरे नाम से एक पार्सल आया है, जल्दी आकर ले जा। जब वो उत्साह में आएगा और उसे पता चलेगा कि ऐसा कुछ नहीं है तो रिएक्शन देखने लायक होगा।

    2. ब्रोकन स्क्रीन का शॉक- उनके फोन में टूटी हुई स्क्रीन का वॉलपेपर सेट कर दें। जैसे ही वो फोन ऑन करेंगे, उन्हें लगेगा कि फोन गिरकर टूट गया है। कुछ सेकंड की टेंशन… और फिर ठहाके।

    3. अलार्म का अटैक प्लान- उनके फोन में अलग-अलग टाइम पर कई अलार्म सेट कर दें। अजीब टोन रखें, ताकि हर बार वो कंफ्यूज हो जाएं कि ये हो क्या रहा है।

    4. फेक कॉल का ड्रामा- किसी अनजान नंबर से कॉल कराएं सर, आपका बैंक अकाउंट ब्लॉक हो गया है। थोड़ी देर बाद सच्चाई बताएं और फिर साथ में हंसें।

    5. माउस का मिस्ट्री गेम- कंप्यूटर के माउस के नीचे टेप लगा दें। माउस चलेगा ही नहीं, और दोस्त बार-बार चेक करेगा ये क्या हो गया?

    6. ऑटो-करेक्ट की चाल- फोन में ऑटो-करेक्ट बदल दें, जैसे Yes टाइप करने पर मैं अप्रैल फूल हूं बन जाए। हर मैसेज मजेदार बन जाएगा।

    7. स्क्रीन रोटेशन का झटका- फोन की स्क्रीन को उल्टा लॉक कर दें। दोस्त चाहे जितना सीधा करे, स्क्रीन नहीं मानेगी और यहीं से शुरू होगी असली कॉमेडी।

    8. नमक-चीनी का खेल- अगर मौका मिले तो चाय या कॉफी में चीनी की जगह नमक डाल दें। पहला सिप और दोस्त का चेहरा पूरा सीन वायरल जैसा लगेगा।

    9. फेक अपडेट नोटिस- फोन या लैपटॉप में एक नोट बना दें  System Update: 3 घंटे तक डिवाइस बंद रहेगा। दोस्त का मूड ऑफ… फिर अचानक सच्चाई और हंसी।

    10. कुर्सी वाला सरप्राइज- कुर्सी पर बैलून या हल्का कुशन रख दें। जैसे ही दोस्त बैठेगा पॉप की आवाज और सबकी हंसी।

    क्यों खास है अप्रैल फूल डे?

    ये दिन सिर्फ मजाक करने का नहीं, बल्कि तनाव को कम करने और रिश्तों को मजबूत बनाने का मौका है।
    भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने के मौके कम हो जाते हैं, और ऐसे में 1 अप्रैल जैसे दिन हमें याद दिलाते हैं कि जिंदगी सिर्फ सीरियस होने के लिए नहीं है।

    प्रैंक करते समय रखें ये जरूरी बातें

    • मजाक ऐसा हो जो किसी को चोट न पहुंचाए।
    • किसी की भावनाओं के साथ खेलना सही नहीं।
    • डराने वाले या रिस्की प्रैंक से बचें।
    • सही समय पर सच बता दें।
    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts