Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

AI से बैंकों का काम आसान तो हुआ लेकिन कमाई बढ़ाने में क्यों नहीं मिली बड़ी सफलता? McKinsey की रिपोर्ट में खुलासा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल बैंकिंग सेक्टर में तेजी से बढ़ रहा है। इससे कर्मचारियों का काम आसान हुआ है और समय की भी बचत हो रही है। लेकिन इसका फायदा बैंकों की कमाई में साफ नजर नहीं आ रहा है। McKinsey की नई रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर बैंक AI से काम तो बेहतर कर पा रहे हैं, लेकिन इससे बड़ा मुनाफा कमाने में अभी पीछे हैं।
AI से बैंकों का काम आसान तो हुआ लेकिन कमाई बढ़ाने में क्यों नहीं मिली बड़ी सफलता? McKinsey की रिपोर्ट में खुलासा
AI से बैंकिंग में बढ़ी कामकाजी रफ्तार

बैंकिंग सेक्टर में AI का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। बैंक अपने रोजमर्रा के काम को आसान बनाने, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने और कर्मचारियों का समय बचाने के लिए नई तकनीक अपना रहे हैं। इसके बावजूद AI से बैंकों की कमाई में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। McKinsey की 2026 की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर संस्थानों ने AI से काम करने की रफ्तार बढ़ने की बात मानी है लेकिन बहुत कम संस्थान ऐसे हैं जिन्हें इससे कमाई में बड़ा फायदा हुआ है।

80 प्रतिशत लोगों को काम में मिला फायदा

McKinsey की 2026 State of AI सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 80 प्रतिशत लोगों ने माना कि AI की मदद से उनकी काम करने की क्षमता बढ़ी है। इसका मतलब है कि AI के इस्तेमाल से कर्मचारी पहले के मुकाबले कम समय में ज्यादा काम कर पा रहे हैं। बैंकिंग जैसे सेक्टर में यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहकों के काम निपटाने होते हैं। AI की मदद से कई काम जल्दी पूरे किए जा सकते हैं। इससे कर्मचारियों का समय बचता है और काम करने का तरीका भी बेहतर होता है। हालांकि, काम की रफ्तार बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि बैंक की कमाई भी उसी हिसाब से बढ़ जाए। रिपोर्ट में यही अंतर सामने आया है।

AI पर खर्च घटा तो 2028 में मेमोरी चिप कंपनियों को लगेगा बड़ा झटका! Goldman Sachs की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

सिर्फ 6 प्रतिशत संस्थानों को कमाई में बड़ा फायदा

रिपोर्ट का सबसे अहम आंकड़ा यह है कि केवल 6 प्रतिशत संस्थानों ने माना कि उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा AI की वजह से आया है यानी ज्यादातर संस्थान AI का इस्तेमाल तो कर रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें अभी तक बड़ी आर्थिक सफलता नहीं मिली है। वहीं, करीब 37 प्रतिशत लोगों ने माना कि AI का उनकी कमाई पर कुछ न कुछ असर पड़ा है। लेकिन यह फायदा बहुत बड़ा नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस आंकड़े में भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इससे साफ है कि AI से काम करने का तरीका बदल रहा है लेकिन इसका सीधा फायदा कमाई में बदलना अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

सिर्फ AI टूल अपनाने से नहीं बढ़ेगा मुनाफा

McKinsey की रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंकों को केवल नए AI टूल इस्तेमाल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें अपने काम करने के पुराने तरीकों में भी बदलाव करना होगा। उदाहरण के लिए, अगर कोई बैंक AI की मदद से ग्राहकों के सवालों का जवाब जल्दी देता है, तो इससे समय जरूर बचेगा लेकिन अगर बैंक अपनी पूरी सेवा और काम करने के तरीके को बेहतर नहीं बनाता, तो कमाई में बड़ा बदलाव आना मुश्किल है। इसलिए बैंकों को AI को अपने रोजाना के काम का अहम हिस्सा बनाना होगा। साथ ही यह भी देखना होगा कि इस तकनीक से ग्राहकों को क्या फायदा मिल रहा है।

Jio का बड़ा धमाका! ₹399 और ₹3,999 वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा की लिमिट खत्म, जानें नए ऑफर की डिटेल

बैंकों के लिए आगे क्या है चुनौती?

AI आने वाले समय में बैंकिंग सेक्टर का काम और आसान बना सकता है। इससे ग्राहकों को तेज सेवा मिलने के साथ कर्मचारियों का काम भी कम हो सकता है। लेकिन असली सफलता तभी मिलेगी, जब बैंक इस तकनीक की मदद से अपनी कमाई भी बढ़ा पाएंगे। McKinsey की रिपोर्ट बताती है कि AI का इस्तेमाल बढ़ना और उससे मुनाफा कमाना दो अलग-अलग बातें हैं। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts